अहमदाबाद की सड़कों पर अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर का दिल छू जाने वाला वीडियो वायरल

Published : Nov 13, 2023, 01:06 PM ISTUpdated : Nov 13, 2023, 01:39 PM IST
afganistan player

सार

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अहमदाबाद की सड़कों पर गरीबों को रुपये बांटते दिख रहे हैं। 

अहमदाबाद। क्रिकेट का वर्ल्डकप चल रहा है। इस दौरान दुनिया भर के देश के प्लेयर्स भी यहां आए हुए हैं। इस दौरान अहमदाबाद के अफगानिस्तान के एक सलामी बल्लेबाज का दिल छू जाने वाला वीडियो सामने आया है। अफगान बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के वायरल वीडियो में सुबह 3 बजे उन्हें अहमदाबाद की सड़कों पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते देखा गया। उनकी इस दरियादिली वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

जरूरतमंदों की मदद करते दिखे रहमानुल्लाह
रहमानुल्लाह गुरबाज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुरबाज़ को सड़क किनारे सो रहे लोगों को दिल खोलकर पैसे देते देखा जा सकता है। केकेआर ने अफगानिस्तान में हेरात भूकंप के पीड़ितों के लिए धन जुटाने को लेकर उनके पिछले प्रयासों की भी सराहना की है। केकेआर की तरफ से कहा गया है कि रहमतुल्ला काफी नरम दिल इंसान हैं।

टीम कोच ने रहमानुल्लाह की बैटिंग परफॉरमेंस को सराहा
कोच जोनाथन ट्रॉट ने रहमानुल्लाह गुरबाज के अफगानिस्तान के विश्व कप में उनके प्रदर्शन में उनकी बल्लेबाजी की स्ट्रेंथ का लोहा माना है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार की संभावना जताने के साथ भविष्य में बेहतर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विश्व कप में बल्ले से अफगानिस्तान की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वालों में इब्राहिम जादरान, अजमत उमरजई, रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल की नीलामी करीब आ रही है और इस बार रहमानुल्लाह गुरबाज़ का नाम भी आने की काफी संभावना दिख रही है।

अफगान क्रिकेटर रहमानुल्लाह वायरल वीडियो

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स