'विराट कोहली को मिलना चाहिए भारत रत्न,' मिस्टर IPL की बड़ी डिमांड

Published : May 18, 2025, 03:45 PM ISTUpdated : May 18, 2025, 07:45 PM IST

Suresh Raina on Virat Kohli retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया, जिसके बाद उनके चाहनेवाले काफी भावुक हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर दी है। सचिन तेंदुलकर को यह अवॉर्ड मिल चुका है। 

PREV
17
विराट कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास

भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर व मॉडर्न मास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। किंग के इस बड़े फैसले के बाद उनके सभी चाहनेवाले काफी ज्यादा भावुक हो गए। लोगों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना भी दी।

27
कैसा रहा विराट कोहली का टेस्ट करियर?

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को एक किंग के तरह खेला। उन्होंने 123 मैचों में 46.85 की जबरदस्त औसत से 9230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। विराट के नाम 7 दोहरे शतक भी हैं।

37
रोहित शर्मा के नाम का बना स्टैंड

विराट से पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास लिया। उसके बाद उनके नाम का स्टैंड वानखेड़े स्टेडियम में बनाया गया। उनकी बड़ी उपलब्धियों ने रोहित को इस मुकाम तक पहुंचाया। इसलिए उन्हें यह मिला। ऐसा ही कुछ विराट कोहली को देने के मांग फैंस कर रहे हैं।

47
सुरेश रैना ने की बड़ी डिमांड

फैंस को छोड़िए भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी उन्हें बड़ा सम्मान देने की आवाज उठाई। रोहित शर्मा के तरह विराट को भी कुछ बड़ा सम्मान दिया जाए, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट में बड़े योगदान दिए हैं।

57
विराट को मिले भारत रत्न

सुरेश रैना ने IPL कमेंट्री के दौरान यह बात उठा दी कि विराट कोहली जैसे बड़े क्रिकेटर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा है किंग कोहली ने टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसके वो हकदार हैं।

67
भारत सरकार से अनुरोध

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारत सरकार से यह सिफारिश की है, कि विराट कोहली को भारत रत्न जैसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि उनका जुनून काफी प्रेरणादायक है।

77
सचिन तेंदुलकर को मिला है भारत रत्न

भारतीय खेल के मामले में सचिन तेंदुलकर एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2014 में उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति के हाथों से यह सम्मान मिला है। रैना ने कहा कि कोहली भी किसी से कम नहीं हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories