'IPL चुनेगा हर खिलाड़ी', PSL पर अपने ही देश के स्टार का कड़वा सच

Published : Apr 15, 2026, 05:19 PM IST
'IPL चुनेगा हर खिलाड़ी', PSL पर अपने ही देश के स्टार का कड़वा सच

सार

पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि IPL और PSL की कोई तुलना नहीं है। उनके अनुसार, PSL में केवल वही विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं जो IPL से रिटायर हो चुके हैं या अनसोल्ड रहे हैं। उन्होंने इसे अपनी लीग का कड़वा सच बताया।

कराची: भारत के IPL और पाकिस्तान के PSL में कौन बेहतर है, इस बहस पर पाकिस्तान के ही सीनियर क्रिकेटर अहमद शहजाद ने अपनी लीग को आईना दिखा दिया है। शहजाद ने एक इंटरव्यू में दो टूक कह दिया कि PSL और IPL की कोई तुलना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि PSL में तो बस वही विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं जो या तो IPL से रिटायर हो चुके हैं या जिन्हें IPL नीलामी में कोई पूछता तक नहीं।

दिलचस्प बात ये है कि खुद अहमद शहजाद को PSL 2026 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उनका ये गुस्सा तब फूटा जब पाकिस्तानी पत्रकारों ने श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो से IPL और PSL के अनुभवों की तुलना करने को कहा।

अहमद शहजाद ने क्या कहा?

शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "PSL में अब आपके पास सिर्फ वही खिलाड़ी बचे हैं जो या तो IPL से रिटायर हो चुके हैं, या IPL में अनसोल्ड रहे, या जिनका IPL में कोई भविष्य नहीं है, जैसे डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ। अगर किसी मौजूदा खिलाड़ी को मौका मिले, तो वो IPL ही चुनेगा। तो आप कितनों पर बैन लगाएंगे?"

उन्होंने ये सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से पूछा, जो उन विदेशी खिलाड़ियों पर बैन लगा रहा है जो IPL में खेलने के लिए PSL का कॉन्ट्रैक्ट बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं।

पत्रकारों के सवाल पर भड़के

हाल ही में जब एक पत्रकार ने PSL में खेल रहे कुसल मेंडिस से पूछा, "सर, पिछली बार आप IPL गए थे, उस पर आपकी क्या राय है?" इस सवाल पर शहजाद ने नाराजगी जताते हुए कहा, "देखिए, ये कैसे सवाल पूछ रहे हैं।"

वहीं, रिली रोसो के बयान पर भी उन्होंने तंज कसा। शहजाद ने कहा, "रिली रोसो का PSL में क्या रिकॉर्ड है, ये तो साफ नहीं है, लेकिन वो बयानबाजी कर रहे हैं। जब वो PSL खेल रहे हैं तो IPL की तारीफ तो कर नहीं सकते। इसलिए उन्होंने IPL को 'बॉलीवुड फिल्म' और PSL को 'असली क्रिकेट' बता दिया। ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दिए गए बयान हैं।"

अहमद शहजाद ने अपने ही देश की क्रिकेट लीग को ये कड़वा सच बताया है कि PSL और IPL की कोई बराबरी नहीं है और IPL के सामने PSL कहीं नहीं टिकता।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर BCCI ने क्यों लिया एक्शन? लगाया 12 लाख का जुर्माना
RCB vs LSG: कोहली नहीं, आज ये खिलाड़ी बनेगा चिन्नास्वामी का नया किंग! मात्र 30 रन दूर है ऑरेंज कैप