क्या सच में हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Published : Sep 07, 2026, 10:54 AM IST
Hardik Pandya Dating Rumours

सार

Hardik Pandya Dating Rumours: हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल के वायरल वीडियो के बाद डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं। अब अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब देकर पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।

Ameesha Patel Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमीषा, हार्दिक को अपने कुछ दोस्तों से मिलवाती दिखाई देती हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड अमीषा पटेल हैं? अब इन अफवाहों पर खुद अमीषा पटेल ने करारा जवाब दिया है।

हार्दिक के साथ वायरल वीडियो पर क्या बोलीं अमीषा पटेल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि अमीषा ने हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा, जिससे डेटिंग की अफवाहें सच लग रही हैं। इस पोस्ट का जवाब देते हुए अमीषा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, "बिल्कुल सही... मेरे हाथ रखने का तरीका कितना रोमांटिक था, ना?" इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि हर दोस्ताना व्यवहार को प्यार का रिश्ता मान लेना बिल्कुल गलत है। उन्होंने यूजर पर तंज कसते हुए लिखा कि शायद उसकी कोई लड़की दोस्त नहीं है, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहा है। अमीषा ने यह भी कहा कि पहले दोस्ती का मतलब समझना चाहिए, फिर किसी के रिश्ते पर टिप्पणी करनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अमीषा का जवाब

अमीषा पटेल के जवाब के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने उनका स्पोर्ट किया और कहा कि किसी भी सामान्य मुलाकात या दोस्ताना व्यवहार को अफेयर का नाम देना गलत है। वहीं, कुछ लोग इस पूरे मामले पर अपनी अलग-अलग राय रखते नजर आए।

और पढे़ं- हार्दिक पंड्या ने मुंडवाया सिर, क्रिकेटर के नए लुक ने हर किसी को चौंकाया

हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ भी रहती है चर्चा में

हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2025 में मॉडल महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। इसी वजह से जब अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या का वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, अमीषा पटेल के स्पष्ट जवाब के बाद यह साफ हो गया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना रिश्ता है और डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल डेट कर रहे हैं?

नहीं, अमीषा पटेल ने खुद डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं।

2. अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि एक दोस्ताना इशारे को रोमांस बताना गलत है और लोगों को ऐसे निष्कर्ष नहीं निकालने चाहिए।

3. हार्दिक पांड्या फिलहाल किसके साथ रिश्ते में हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने साल 2025 में मॉडल महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

15,000 रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने कहीं ये 5 बड़ी बातें, बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच