Asian Games 2026: पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, जानें कब-किससे होगी भारत की भिडंत

Published : Sep 24, 2026, 03:56 PM IST

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 24 सितंबर से हो गया है। 10 टीमें गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस प्रतियोगिता के बारे में…

PREV
14
एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों को अलग अलग चरणों में मुकाबले खेलने होंगे। कुछ टीमों को ग्रुप स्टेज से शुरुआत करनी होगी, जबकि बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है। भारत को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ऐसे में भारत के सामने अफगानिस्तान या जापान में से किसी एक टीम की चुनौती हो सकती है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा, जिसमें जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी।

24
कैसा है भारत का शेड्यूल?

भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया का 28 सिंतबर को सामना ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम से होगा। ग्रुप स्टेज के नतीजे सामने आने के बाद भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी की स्थिति स्पष्ट होगी। भारत की टीम की कोशिश इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने की होगी।

और पढे़ं- Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता पहला मेडल

34
कौन कौन सी टीमें ले रही हैं हिस्सा?

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत के अलावा एशिया की कई प्रमुख क्रिकेट टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में भारत, अफगानिस्तान और जापान समेत कुल 10 टीमों के बीच मुकाबला होगा। सभी टीमों के स्क्वाड और उनके ग्रुप मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ होगी।

44
कब खेला जाएगा फाइनल?

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें नॉकआउट मुकाबलों पर रहेंगी, जहां गोल्ड मेडल के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

एशियन गेम्स 2026 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट कब शुरू हुआ?

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर 2026 से हुई है।

2. एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट में कितनी टीमें हैं?

इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

3. एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट का फाइनल कब होगा?

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा।

Read more Photos on

Recommended Stories