Ayush Mhatre Lifestyle: 18 की उम्र में करोड़पति, फिर भी सिंपल लाइफ जीते हैं आयुष म्हात्रे, देखें कमाई

Published : Feb 01, 2026, 03:34 PM IST

Ayush Mhatre Lifestyle: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जल्दी आउट होने के बाद सुर्खियों में आए हैं। क्रिकेट के अलावा कमाई में भी सुपरहिट हैं। 

PREV
15
आयुष म्हात्रे पाकिस्तान के खिलाफ फेल

अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस महामुकाबले से पहले वो काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए थे, कि बल्ले से प्रेशर वाले मैच में रन बनाएंगे और भारतीय टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाएंगे, मगर एक भी गेंद का सामना नहीं कार पाए और पाकिस्तानी बॉलर की जाल में फंस गए। उनके आउट होने पर लोगों ने क्लास भा लगाई।

25
आयुष म्हात्रे पर्सनल लाइफ

भले ही पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला नहीं चला है, लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों बटोरते हैं। सिर्फ 17 साल की उम्र में भी सिंपल4 लाइफ जीते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में करोड़पति बने हुए हैं, क्योंकि क्रिकेट के मैदान में अपने मेहनत के दम पर जलवा बिखेर रहे हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट के ऑल फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं।

35
आयुष म्हात्रे की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडर 19 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे आयुष म्हात्रे की कुल नेटवर्थ 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा और मुख्य जरिया क्रिकेट है। घरेलू टूर्नामेंट से लेकर बीसीसीआई अनुबंध और इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी अच्छी कमाई होती है। IPL में वो एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जिसके चलते 30 लाख रुपए (2025 मेगा ऑक्शन) में मिले। अन्य स्रोतों से भी मोटी कमाई करते हैं।

45
आयुष म्हात्रे की ब्रांड एंडोर्समेंट कमाई

आयुष म्हात्रे की कमाई सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी रकम काम लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अक्टूबर 2025 में फिनटेक कंपनी Zaggle के साथ 5 साल का कॉन्ट्रैक्ट ले रखा है, जिसमें डिजिटल विज्ञापन और आउटरिच शामिल हैं। उनकी डील कितने में हुई है, इसकी जानकारी अभी तक हमें नहीं मिली है, लेकिन उन्हें बड़ी रकम जरूर मिलती होगी।

55
आयुष म्हात्रे का लाइफस्टाइल

टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे का लाइफस्टाइल बेहद ही सिंपल है। काफी कम उम्र में विश्व क्रिकेट में छाने वाले इस खिलाड़ी के पास दौलत की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी काफी साधारण लाइफ इंजॉय करते हैं। उनके पिता का नाम योगेश म्हात्रे है, जो पेशे से एक बैंक के कर्मचारी हैं। उनके दादा ने क्रिकेट के लिए काफी संघर्ष किया। वो मुंबई के विरार में रहते हैं, जहां उनका घर है।

Read more Photos on

Recommended Stories