
BCCI Annual Central Contract 2024-25: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2024-25 एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 34 प्लेयरों को रखा गया है। 4 खिलाड़ियों A+ ग्रेड में जगह मिली है। इसके अलावा A ग्रेड में 6 खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया है। वहीं, ग्रेड B में 5 खिलाड़ी का नाम अंकित हुआ है। ग्रेड C की बात करें, तो कुल 19 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है। पहली बार शामिल हुए प्लेयरों में वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम शामिल है। इन पांचों को सी में रखा गया है। भारतीय विकेटकीपर/बल्लेबाज ऋषभ पंत ने केंद्रीय अनुबंध में छलांग लगाई है और ग्रेड बी से ए में पहुंच चुके हैं।
नए केंद्रीय अनुबंध रिलीज होने से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे, कि क्या ईशान किशन और श्रेयस अय्यर इसमें वापसी करेंगे। जिसका जवाब अब सामने आ गया है। दोनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दे दी है। साल 2023-24 वाले लिस्ट में दोनों मौजूद थे, लेकिन कुछ अनबन के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। उनके बाहर होने का मुख्य कारण BCCI के कहने पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना था। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में लाजवाब प्रदर्शन किया। उसके बाद IPL में भी उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। वहीं, ईशान भी घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेले हैं। जिसके चलते उन्हें वापस से लिस्ट में जोड़ा गया।
रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली ने साल 2024 t20 विश्व कप के बाद 20-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कहा था। लेकिन, इसके बावजूद भी बीसीसीआई ने इनकी जगह ग्रेड A+ में बनाई है। इसका मतलब है, कि ये तीनों खिलाड़ी अगले कुछ समय तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्लान में शामिल रहेंगे। जारी हुआ यह नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2024-सितंबर 2025 तक रहेगा।
BCCI द्वारा जारी की गई नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खिलाड़ियों के फायदे और नुकसान की बात करें, तो इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रविचंद्रन अश्विन को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया है। शार्दूल ठाकुर और आवेश खान को भी लिस्ट से हटा दिया गया है, क्योंकि उन्होंने बीते 1 साल में ज्यादा मुकाबले टीम इंडिया के लिए नहीं खेले। जितेश शर्मा ने भी अपनी जगह गंवाई है, इसके पीछे का मुख्य कारण संजू सैमसन का टीम में होना। केएस भरत भी सूची से बाहर निकाल दिए गए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत को प्रमोशन मिला है। उन्हें ग्रेड बी से ए में शिफ्ट किया गया है।