Ben Stokes Fight: 6.5 फ़ीट लंबा, 125 किलो वज़न, कौन है वो रग्बी प्लेयर जिससे नाइट क्लब में भिड़ गए बेन स्टोक्स?

Published : Jun 09, 2026, 07:52 PM IST
Ben Stokes Fight: 6.5 फ़ीट लंबा, 125 किलो वज़न, कौन है वो रग्बी प्लेयर जिससे नाइट क्लब में भिड़ गए बेन स्टोक्स?

सार

न्यूजीलैंड पर जीत के बाद, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन नाइट क्लब में मारपीट में उलझ गए। ECB की जांच के बाद दोनों को अगले टेस्ट से बाहर किया जा सकता है और स्टोक्स की कप्तानी भी छिन सकती है।

लंदन: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन एक नाइट क्लब में मारपीट कर बैठे। इस घटना के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) दोनों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। टीम प्रोटोकॉल तोड़कर लंदन के एक नाइट क्लब में आधी रात को पार्टी करने पहुंचे इन दोनों खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। यहां तक कि स्टोक्स से टेस्ट टीम की कप्तानी छीने जाने की भी आशंका है।

ECB की जांच में पता चला है कि मैच जीतने के जोश में क्लब पहुंचे इन क्रिकेटर्स की वहां एक रग्बी प्लेयर से झड़प हो गई थी। इस घटना ने फैंस को हैरान कर दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो रग्बी प्लेयर कौन है, जिसने स्टोक्स और एटकिंसन से पंगा लिया। ये खोज जाकर खत्म हुई है मशहूर रग्बी क्लब सारासेन्स के एकेडमी प्लेयर टोटोवा औवा पर।

कौन है टोटोवा औवा?

'द टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, नाइट क्लब में बेन स्टोक्स और एटकिंसन से भिड़ने वाला 21 साल का टोटोवा औवा, सारासेन्स क्लब का एक एकेडमी प्लेयर है। समोआ के इस खिलाड़ी की उम्र भले ही 21 साल हो, लेकिन उसका डील-डौल सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। औवा की लंबाई 6 फीट 5 इंच है और वजन 125 किलो है। हालांकि, औवा ने अभी तक सारासेन्स की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। यह घटना तब हुई जब इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराने का जश्न मना रही थी।

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइट क्लब में इंग्लैंड के क्रिकेटर्स के साथ बहस के बाद औवा ने स्टोक्स और एटकिंसन पर मुक्का चलाने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने खुद को बचा लिया और वो मुक्का सीधा खिलाड़ियों के सिक्योरिटी गार्ड के चेहरे पर जा लगा। इस चोट की वजह से गार्ड के चेहरे पर टांके लगाने पड़े।

नियम तोड़कर नाइट पार्टी, क्या स्टोक्स पर गिरेगी गाज?

पिछली एशेज सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद इंग्लैंड टीम में ज्यादा शराब पीने और गैर-पेशेवर रवैये को लेकर काफी बहस हुई थी। इसके बाद, इसी साल जनवरी में खिलाड़ियों के रात में बाहर घूमने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई थी। इन नियमों के बावजूद, खुद कप्तान स्टोक्स आधी रात को क्लब में मारपीट करते पाए गए।

रविवार को खत्म हुए मैच में गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे और इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई थी। स्टोक्स ने भी एक विकेट लिया था। इसी जीत के बाद यह शर्मनाक घटना हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 17 जून से ओवल में शुरू होना है। ECB इस मामले की आगे जांच करेगा, जिसके बाद ही स्टोक्स और एटकिंसन को टीम में रखने पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India Pakistan Women Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटा, फिर इरफान पठान ने पूछा- ‘आज संडे है क्या?’
Who Won Yesterday's Match, IND W vs PAK W Asia Cup Result: कल का मैच कौन जीता? देखें हाइलाइट्स