जेल में बंद पति का खतरनाक शौक पूरा करने के लिए पत्नी ने किया अंडरगारमेंट्स का यूज लेकिन...

Published : Mar 31, 2026, 11:17 AM IST
जेल में बंद पति का खतरनाक शौक पूरा करने के लिए पत्नी ने किया अंडरगारमेंट्स का यूज लेकिन...

सार

बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। वह अपने पति के लिए अवैध रूप से 5G सिम और 27 ग्राम ड्रग्स ले जा रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी के दौरान उसे पकड़ लिया।

बेंगलुरु: जेल में बंद अपने पति को गैर-कानूनी तरीके से मोबाइल सिम और ड्रग्स पहुंचाने की कोशिश में एक महिला पकड़ी गई है। यह मामला बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल का है, जहां सुरक्षाकर्मियों ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान हेन्नूर की रहने वाली रितिका रे के तौर पर हुई है। उसके पास से 5G सिम कार्ड, 27 ग्राम मेथांफेटामाइन और कुछ तंबाकू उत्पाद बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले रितिका जेल में बंद अपने पति फरहान से मिलने गई थी। उस दौरान उसके हाव-भाव पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद तलाशी लेने पर सारा सच सामने आ गया।

पुलिस के मुताबिक, असम की रहने वाली रितिका काम की तलाश में बेंगलुरु आई थी। कुछ साल पहले उसने क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले फरहान से दूसरी शादी कर ली थी। फरहान जबरन वसूली के एक मामले में जेल में बंद है। रितिका अपने चार साल के बच्चे के साथ पति से मिलने आई थी। शायद उसने सोचा था कि बच्चे के साथ होने पर सुरक्षाकर्मी ज्यादा जांच-पड़ताल नहीं करेंगे और वह आसानी से ड्रग्स और सिम अंदर पहुंचा देगी।

तीन दिन पहले जब वह पति से मिलने पहुंची, तो उसने सिम, ड्रग्स और तंबाकू को एक कवर में पैक करके अपने अंडरगारमेंट्स में छिपा लिया था। जेल के मेन गेट पर कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (KSIF) के जवानों ने उसकी तलाशी ली। इसी चेकिंग के दौरान उसके पास से ये प्रतिबंधित चीजें मिलीं। जेल अधिकारियों की शिकायत पर परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Afghanistan: भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा
IND vs AFG: कौन हैं 23 साल के मानव सुथार जो बने टीम इंडिया के हीरो, दिलाई सबसे बड़ी जीत