आखिर विराट कोहली के लॉकेट में क्या है? बड़ी पारियां खेलने के बाद चूमना बना आदत, किसके साथ कनेक्शन-5 PHOTOS

Published : Mar 12, 2023, 05:00 PM IST

Virat Kohli Century. टेस्ट क्रिकेट में करीब 4 साल के बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला। शतक बनाने के बाद विराट कोहली ने गले में पहली लॉकेट को चूमा जिसका वीडियो बीसीसीआई ने भी शेयर किया है। आइए जानते हैं आखिर उस लॉकेट में ऐसा क्या है? 

PREV
15
विराट ने जड़ा क्रिकेट करियर का 75वां शतक

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने टेस्ट करियर का 28वां और क्रिकेट करियर का 75वां शतक जड़ा है। यह शतक करीब 1205 दिनों के बाद विराट कोहली के बल्ले से निकला है। इसलिए खास अंदाज में विराट ने इसको सेलिब्रेट किया है।

25
शतक के बाद लॉकेट क्यों चूमते हैं

विराट कोहली जब भी बड़ी पारियां खेलते हैं तो गले में पहने लॉकेट को जरूर चूमते हैं। अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी है कि आखिर विराट के लॉकेट में ऐसा क्या है, जो वे शतक बनाने के बाद चूमते हैं।

35
विराट कोहली और लॉकेट का कनेक्शन

साल 2018 की बात जब विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद पहली बार लॉकेट चूमते नजर आए थे। तब विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 217 गेंद खेलकर 153 रनों की बड़ी पारी खेली थी।
 

45
इंग्लैंड के खिलाफ शतक के फिर चूमा लॉकेट

2018 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के ठीक 7 महीने बाद विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ गदर मचा दिया और टेस्ट करियर का 22वां शतक जड़ दिया। यह इंग्लैंड में विराट कोहली का पहला शतक था। तब भी लॉकेट चूमते उनकी तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी थीं।

55
हर्षा भोगले ने किया लॉकेट का खुलासा

विराट के शतक के बाद जब उन्होंने लॉकेट चूमा तो कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि यह उनके प्यार की निशानी है। जी हां इस लॉकेट में विराट कोहली के शादी की रिंग है और शतक लगाने के बाद वाइफ अनुष्का को कुछ इसी अंदाज में प्यार समर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें

कौन है गुजरात खेमें में दहशत फैलाने वाली ऑलराउंडर? साथी खिलाड़ी से की शादी, फिटनेस दमदार
 

Recommended Stories