IND vs NZ Final: फिर टॉस हार गए रोहित शर्मा, अनचाहे रिकॉर्ड में की ब्रायन लारा की बराबरी

Published : Mar 09, 2025, 02:48 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 06:32 AM IST
Rohit Sharma. (Photo: X/@BCCI)

सार

ICC Champions Trophy 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर टॉस हार गए हैं। उन्होंने अनचाहे रिकॉर्ड में ब्रायन लारा की बराबरी की है।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारत और न्यूजीलैंड (India VS New Zealand) के बीच खेला गया। 

टॉस को लेकर फाइनल मैच में भी टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का खराब भाग्य जारी है। वह टॉस हार गए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने टॉस हारने के अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में महान क्रिकेटर ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा वनडे में लगातार 12वीं बार टॉस हारे हैं। उन्होंने आखिरी बार वनडे में टॉस नवंबर 2023 में जीता था। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल था।

रोहित शर्मा बोले- बाद में बल्लेबाजी से परेशानी नहीं

रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि हमें दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करने में सक्षम है। रोहित ने कहा, "हम यहां काफी समय से खेल रहे हैं। पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। हमें बाद में बल्लेबाजी करने से परहेज नहीं है। हमने लक्ष्य का पीछा किया है और जीत हासिल की है। दिन के अंत में यह मायने रखता है कि आप कितना अच्छा खेलना चाहते हैं। हमने ड्रेसिंग रूम में यही बात कही है, टॉस की चिंता न करें और सिर्फ अच्छा खेलें, हमने यही किया है और आज भी हमें यही करना है।"

भारत और न्यूजीलैंड का प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड- विल यंग, राचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, विल ओ'रूर्के, नाथन स्मिथ

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, RR vs SRH & DC vs PBKS Result: कल का मैच कौन जीता? IPL में टूटा सबसे बड़ा रिकॉर्ड