क्या फैंस से किया वादा तोड़ेंगे MS Dhoni? IPL मिनी ऑक्शन से पहले लेंगे संन्यास, CSK ने शेयर किया कप्तान का वीडियो

Published : Jun 14, 2023, 08:02 AM IST
MS Dhoni IPL retirement

सार

CSK posted an emotional video of MS Dhoni: आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने कप्तान एमएस धोनी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके रिटायरमेंट के अटकलें एक बार फिर लगाई जाने लगे।

स्पोर्ट्स डेस्क: क्या एमएस धोनी मिनी ऑप्शन से पहले ही रिटायरमेंट ले रहे हैं? यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर तमाम सवाल मन में उठने लगे कि क्या एम एस धोनी बतौर कप्तान और खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस की सांसे अटक गई। आइए आपको भी दिखाते हैं सीएसके का माही के लिए यह वीडियो..

एम एस धोनी का इमोशनल वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके कई सारे शॉर्ट्स दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएसके ने लिखा- ओह कैप्टन, माय कैप्टन... वीडियो की शुरुआत में धोनी स्टैंड से जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में बैटिंग और विकेट कीपिंग करते हुए भी नजर आए। इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार धोनी से सवाल कर रहे हैं कि क्या वह रिटायरमेंट पर विचार कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चार लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।

 

 

रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले एमएस धोनी

आईपीएल 2023 में अपनी टीम सीएसके को पांचवी पास ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास 8-9 महीने का वक्त है। मिनी ऑक्शन से पहले वह इस पर फैसला ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनके लिए बहुत आसान है यह कह देना कि वह संन्यास ले रहे हैं, लेकिन कठिन वह होगा कि वह कड़ी मेहनत करके दोबारा मैदान पर उतरे और एक और सीजन अपने फैंस के लिए खेलें। अब देखना होगा कि सीएसके के इस वीडियो का मतलब क्या है? क्या धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं या वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

और पढ़ें- धोनी के एक और धुरंधर ने रचाई शादी, वायरल हो रही क्रिकेटर की शादी की तस्वीरें

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल