रिंकू सिंह की जल्द दुल्हनिया बनेंगी MP प्रिया सरोज, पिता ने खुद किया बड़ा खुलासा

Published : Jan 19, 2025, 02:20 PM IST
rinku singh priya saroj marriage rumours

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। प्रिया के पिता ने पुष्टि की है कि दोनों परिवार राजी हैं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते अभी तारीख तय नहीं हुई है।

Rinku Singh-Priya Saroj: भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह की शादी विधायक प्रिया सरोज के साथ फिक्स हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद रिंकू सिंह के होने वाले ससुर प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने दी है। उनका कहना है कि दोनों के बीच बातचीत हो गई है और जल्द ही लखनऊ में शादी होगी। उनके मुताबिक दोनों पक्ष के परिवार वाले भी इसके लिए राजी हो चुके हैं। रिंकू और प्रिया के बीच के रिश्ते को लगभग एक वर्ष पूरे हो चुके हैं। ऐसे में उनके शादी की बात अब शुरू हो गई है। दोनों के बिजी शेड्यूल के बाद सगाई की तारीख रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की केराकात विधानसभा सीट से समाज पार्टी के विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों फैमिली की ओर से रिश्ता तय हो चुका है। क्रिकेटर रिंकू के परिवार ने हमारी परिवार से बातचीत की है। यह रिश्ता हमें मंजूर भी हो गया है। रिंकू और प्रिया शादी के लिए राजी हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। शादी के लिए किसी भी तरफ की फैमिली को कोई दिक्कत नहीं है।

रिंकू और प्रिया सरोज का व्यस्त है शेड्यूल

रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सांसद हैं। संसद सत्र 30 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। वहीं, और भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद सगाई और ब्याह दोनों का डेट फिक्स किया जाएगा। सगाई के लिए लखनऊ को ही चुना जाएगा। दोनों की शादी के बारे में रिंकू सिंह के पिता से भी प्रिया के पिता ने बात की है।

हार्दिक पांड्या और नताशा क्यों हुए अलग? सामने आया बड़ा सच

रिंकू सिंह के व्यस्त शेड्यूल के कारण शादी की नहीं तय हुई तारीख

रिंकू सिंह के लिए भी अभी छुट्टी निकालना आसान नहीं होगा, क्योंकि पहले इंग्लैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलना है। उसके तुरंत बाद आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी, जहां वह करीब 2 महीने तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। 13 करोड़ रुपए में रिंकू को KKR ने रिटेन किया है। ऐसे में शादी और सगाई की तारीख उनके शेड्यूल के आधार पर ही तय किया जाएगा। शादी का असर उनके खेल पर नहीं पड़ेगा।

रिंकू और प्रिया की सगाई की खबर पर लग चुका है विराम

बताई जा रही थी, कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। यह सत्य नहीं है और अब इसपर विराम लग चुका है। साथ ही, यह क्लियर हो चुका है, कि दोनों दूसरे को पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी शादी की बात शुरू हो चुकी है। तूफानी सरोज के मुताबिक दोनों के परिवार वालों राजी हैं और रिंकू के पिता से मिलकर इस पर चर्चा भी हुई है। अब आगे क्या होता है यह देखना बाकी है।

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की सगाई? MP प्रिया सरोज संग जुड़ा नाम, लगा बधाइयों का तांता!

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights