विराट-अनुष्का की 5 आलीशान प्रॉपर्टी देख पकड़ लेंगे सिर, करोड़ों में है कीमत

Published : Dec 29, 2024, 11:15 AM ISTUpdated : Dec 29, 2024, 01:20 PM IST
cricketer virat kohli and actress anushka sharma most luxurious properties in all over india know

सार

Virat-Ansuhka Levish Property: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड का एक शानदार कपल माने जाते हैं। दोनों कमाई के मामले में बड़े-बड़े लोगों को भी टक्कर देते हैं। इनके पास कई आलीशान घर हैं। 

Virat-Anushka Luxurios properties: विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मैदान पर उनके द्वारा दिखाए गए एग्रेशन की वजह से हुआ चर्चा का विषय हमेशा बने रहते हैं। विराट सिर्फ खेल के मैदान ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सुपरहिट हैं। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी लाइमलाइट में रहती हैं। विराट और अनुष्का को पावरफुल कपल माना जाता है, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया में लगातार इन दोनों की खबरें चलती रहती हैं। कमाई के मामले में आपस में ही दोनों एक-दूसरे को टक्कर देते हैं।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में हुई थी। उसे समय इसके बाद दोनों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इसी साल फरवरी महीने में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। उनकी एक बेटी वामिका भी है, जिनका जन्म 2021 में हुआ। बॉलीवुड और क्रिकेट का यह कांबिनेशन सुपरहिट है। जी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 1300 करोड़ रुपए के आसपास की संपत्ति है। उनके लिए कमाई का जरिया क्रिकेट, एंटरटेनमेंट और विज्ञापन है। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको विराट और अनुष्का के पांच लग्जरी संपत्तियों के बारे में बताएंगे।

 

 

वन8 क्यूमन के मालिक

विराट कोहली की अपनी खुद की वन8 कम्यून रेस्टोरेंट है, जो देश के बड़े-बड़े शहरों में उपलब्ध है। 2017 में इस संस्था की शुरुआत की गई थी। जैसे-जैसे इसका विकास हुआ वैसे-वैसे इसकी लोकप्रियता देश भर में बढ़ गई। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में यह रेस्टोरेंट उपलब्ध है। कोहली की कमाई का यह बहुत बड़ा जरिया है। इस बिजनेस के माध्यम से उनकी कमाई में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।

 

 

वर्ली, मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट

मुंबई स्थित वर्ली में विराट कोहली का एक आलीशान अपार्टमेंट है। उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। हिंदुस्तान मीडिया द्वारा बताए गए आंकड़े के मुताबिक, साल 2016 में इसे 34 करोड़ रुपए देकर खरीदा गया था। 7171 वर्गफुट फोटो के आकार का यह आवास ओमकार '1973' की 35वीं मंजिल पर बना हुआ है। अरब सागर के किनारे स्थित इस अपार्टमेंट का दृश्य बेहद ही सुंदर है। चार बेडरूम के साथ इसमें एक बड़ा छत भी है। अनुष्का शर्मा को अक्सर इस घर से फोटो शेयर करते हुए देखा जाता है। यह बिल्डिंग मॉडर्न जमाने का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

 

 

गुरुग्राम स्थित आलीशान घर

गुरुग्राम में स्थित विराट कोहली का घर उनकी भव्य संपत्ति का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। मैजिकब्रिक्स और जीक्यू द्वारा बताए गए आंकड़े के अनुसार, इस घर की कीमत 80 करोड़ रुपए के आसपास है। गुरुग्राम स्थित 30 आलीशान बंगले में कोहली का परिवार रहता है। इस घर में आधुनिक चीजें लगाई हुई हैं और स्विमिंग पूल का साथ कई अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद है। शांत वातावरण माहौल इस घर को और भी शानदार बनता है। कोहली की कमाई का यह बहुत बड़ा नमूना है।

 

 

हॉलीडे होम, अलीबाग

विराट अनुष्का ने साल 2022 में महाराष्ट्र के अलीबाग में 4 बीएचके का एक शानदार विला खरीदा था। इस विलय को खुद सेलिब्रिटी इंजीनियर डिजाइनर सुजैन खान ने डिजाइन किया था। इंडियाटाइम्स रिपोर्ट् के मुताबिक, इस लग्जरी विले की कीमत 19 करोड़ रुपए के आसपास है। 8 एकड़ में फैले इस जगह का माहौल बेहद खूबसूरत है। इस विले के आउटडोर पुल के साथ साथ में हरे भरे पार्क, बाहर खाने पीने की खूबसूरत स्थान है। इसके आसपास एक 13 करोड रुपए की संपत्ति भी उन्होंने खरीद रखी है।

 

 

जुहू स्थित शानदार घर

विराट और अनुष्का ने साल 2022 में मुंबई के जुहू में शानदार फ्लैट खरीदा था। मैजिकब्रिक्स में छपे रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने इसके लिए 2.76 लाख रुपए किराए दोनों कपल देते हैं। अरब सागर के किनारे बने हाईटाइड बिल्डिंग की चौथी मंजिल स्थिति या फ्लैट का दृश्य मनमोहक है। पहले इस घर के मालिक एक क्रिकेटर समरजीत सिंह हुआ करते थे।

 

 

यह भी पढ़ें:

कोहली के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का गंदा खेल, कर डाली शर्मनाक हरकत

मेलबर्न में कंगारू ओपनर से क्यों भिड़ गए कोहली? मैच के दौरान हुई बहसबाजी, VIDEO

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL