Idli Dosa Song: 'इडली-डोसा' गाने पर भड़की CSK, RCB के खिलाफ BCCI में कर दी शिकायत!

Published : Apr 16, 2026, 07:20 PM IST
Idli Dosa Song: 'इडली-डोसा' गाने पर भड़की CSK, RCB के खिलाफ BCCI में कर दी शिकायत!

सार

IPL 2026 में RCB-CSK मैच के दौरान "डोसा, इडली" गाना बजाने पर विवाद छिड़ गया है। CSK ने इसे अपमानजनक बताते हुए BCCI में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 5 अप्रैल को बेंगलुरु में हुए मैच की है।

बेंगलुरु: IPL 2026 के एक हाई-वोल्टेज मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एक नया विवाद छिड़ गया है। मैच के दौरान स्टेडियम में बजाए गए "डोसा, इडली, सांभर, चटनी" वाले गाने को लेकर CSK मैनेजमेंट ने BCCI में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम का अपमान करने के लिए बजाया गया था।

यह पूरा मामला 5 अप्रैल का है, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था। मैच के दौरान स्टेडियम के डीजे (DJ) ने एक गाना बजाया, जिसमें इडली, डोसा, सांभर और चटनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल था। चेन्नई टीम ने इसे सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि अपनी टीम के खिलाड़ियों को चिढ़ाने की एक सोची-समझी रणनीति माना है।

BCCI को CSK ने लिखी चिट्ठी

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर कासी विश्वनाथन ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "आम तौर पर डीजे मेजबान टीम को सपोर्ट करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में माहौल कुछ अलग था। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास कमेंट्स किए गए। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने BCCI को एक चिट्ठी लिखी है और इस मामले की जांच करने की गुजारिश की है।"

पिछले साल जितेश शर्मा ने गाया था ये गाना!

इस विवाद की एक पुरानी कड़ी भी है। पिछले साल, चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले RCB ने अपने विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह 'इडली-डोसा' गाना गा रहे थे। उस वक्त CSK के फैंस ने जितेश को ट्रोल किया था, लेकिन तब यह इतना बड़ा विवाद नहीं बना था। आपको बता दें कि इस गाने को म्यूजिशियन 'गाना अप्पू' ने कंपोज किया है।

सदर्न डर्बी में RCB का पलड़ा भारी

RCB और CSK के बीच की टक्कर को IPL का 'सदर्न डर्बी' (Southern Derby) कहा जाता है। हालांकि, आमने-सामने के मुकाबलों में CSK ने ज्यादा मैच जीते हैं, लेकिन हाल के सीजन्स में बेंगलुरु की टीम चेन्नई पर हावी रही है। 5 अप्रैल को हुए मैच में RCB ने चेन्नई को 43 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने इस सीजन का अपना सबसे बड़ा स्कोर, 250 रन बनाया। टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 70 रन ठोक दिए। देवदत्त पडिक्कल ने 50, रजत पाटीदार ने 48, फिल साल्ट ने 46 और विराट कोहली ने 28 रनों का योगदान दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK सिर्फ 207 रन ही बना सकी। RCB की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। इस मैच के साथ ही भुवी ने IPL में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

MI vs PBKS Live Streaming: आज का IPL मुकाबला कहां देखें, जानें मैच से जुड़ी हर एक डिटेल
MI vs PBKS: आज मुंबई से भिड़ेगी पंजाब, रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई टेंशन, टॉस से पहले जानें पिच-मौसम का हाल