MS Dhoni ने मुंबई के खिलाफ 0 रन बनाकर रचा इतिहास, विकेट के पीछे स्टंपिंग से भी मचाया भौकाल, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

Published : Mar 24, 2025, 02:43 PM IST
MS Dhoni

सार

MS Dhoni Stumping IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स CSK ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी। टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। वहीं, एमएस धोनी ने विकेट के पीछे रहकर ही इतिहास रच दिया। 

MS Dhoni Record In IPL: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया। बीते रविवार को हुए मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबले में माही ने बाघ जैसी फुर्ती दिखाते हुए सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट करके बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनके चीते जैसी चाल को देखकर सभी क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया, कि उम्र केवल एक नंबर है। वहीं, सूर्या को विकेट के पीछे स्टंप करने के बाद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम लिखवा लिया। थाला अब आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट के पीछे बल्लेबाजों का शिकार करने वाले विकेटकीपर बन चुके हैं।

विकेट के पीछे एमएस धोनी के आगे आज भी कोई नहीं

एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 से लेकर अब तक विकेट के पीछे बिजली की तरह कौंधे हैं। कुल 264 मैचों में उनके नाम अब 43 स्टंप दर्ज हो चुके हैं। मुंबई के खिलाफ चेन्नई में सूर्यकुमार यादव को स्टंप करके उन्होंने यह कारनामा किया। धोनी के बाद इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। कार्तिक ने 257 IPL मैचों में कुल 37 स्टंपिंग किए हैं। हालांकि, अब दिनेश ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है। वहीं, माही चेपॉक स्टेडियम में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। मुंबई के खिलाफ उनका 75वां मुकाबला रहा।

मुंबई के खिलाफ 0 रन बनाकर भी धोनी ने रचा इतिहास

चेपॉक में खेले गए मुंबई और चेन्नई के मुकाबले में एमएस धोनी क्रीज पर आए और नाबाद रहे। भले ही उन्हें रचिन रविंद्र ने खाता खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन 0 पर रहकर भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। दरअसल, माही सफल रन चेस में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। कुल 29 बार थाला धोनी ने यह करनामा करके दिखाया है।

CSK और MI के बीच खेले गए मुकाबले पर एक नजर

सीएसके और एमआई के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन बनाए और 156 रनों का लक्ष्य लक्ष्य रखा। उस टारगेट को चेन्नई के बल्लेबाजों ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रचिन रविंद्र ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतुराज ने भी तेज 53 रन बनाए। जिसके कारण CSK को जीत मिली।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम