Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 24, 2026, 12:18 AM IST
MI vs CSK match results

सार

आईपीएल के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में 103 रन से हराया। संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा, जबकि अकील हुसैन ने 4 विकेट लिए। मुंबई की टीम रन चेज में पूरी तरह बिखर गई और मैच एकतरफा रहा।

Who won Yesterday IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में MI की टीम पूरे मैच में कुछ ज्यादा ही दबाव में दिखी और अपने लिए कमबैक का कोई मौका नहीं बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 104 रन पर सिमट गई। शानदार शतकीय पारी खेलने के लिए संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी

इस जीत के हीरो रहे CSK के संजू सैमसन, जिन्होंने शानदार शतक लगाया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम 200 रन के पार पहुंची और मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर चला गया। सैमसन की पारी ने न सिर्फ टीम को बड़ा स्कोर दिया, बल्कि मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव भी बनाए रखा। संजू ने 187.03 के स्ट्राइक रेट से 54 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। एक तरफ जहां विकेट गिरते रहे, वहीं दूसरे छोर पर सैमसन डटे रहे और टीम को 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन तक पहुंचाया।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

MI की खराब शुरुआत: पावरप्ले में ही झटका

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए और 6 ओवर में 29 रन पर 3 विकेट खो दिए।इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी संभालने की कोशिश की और एक छोटी साझेदारी बनाई। लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, पूरी बल्लेबाजी बिखर गई। सूर्या ने 30 गेंद में 35 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 37 रनों का योगदान दिया।

लगातार गिरते रहे विकेट: मुंबई की पारी ढही

मुंबई की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और कभी भी मैच में वापसी नहीं कर सकी। आखिरकार पूरी टीम 104 रन पर ढेर हो गई और उसे एक बड़ी हार झेलनी पड़ी। चेन्नई के लिए गेंदबाजी में अकील हुसैन सबसे बड़े हीरो रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं नूर अहमद ने भी अहम विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया और 31 रन दिए, जबकि अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए।

IPL में MI की सबसे बड़ी हार (रनों से)

  • 103 vs CSK, वानखेड़े, 2026*
  • 87 vs RR, जयपुर, 2013
  • 76 vs KXIP, मोहाली, 2011
  • 66 vs KXIP, मोहाली, 2008

यह MI की वानखेड़े में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है इसके अलावा 104 रन पर ऑल आउट होना यानी CSK के खिलाफ MI का सबसे कम स्कोर है।

पाइंट्स टेबल पर MI और CSK का हाल

इस बड़ी जीत के साथ CSK ने न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि पाइंट्स टेबल पर 7वें नंबर से छलांग लगाकर 5वें पर पहुंच गई है। वहीं MI को बड़ी हार मिली जिससे उसने 2 अंक तो गंवाए ही बल्कि अपना रनरेट भी खराब किया। मुंबई अब -0.736 के रनरेट के साथ अंक तालिका में 8वें नंबर पर खिसक गई है। उसके सिर्फ 4 अंक है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
MI vs CSK Live Streaming: मुंबई-चेन्नई मैच आज, टीवी-मोबाइल पर मुफ्त में कैसे देखें आज का IPL मैच