
CSK vs RR Match Pitch Report & Weather Update: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। लेकिन इससे पहले धोनी का बाहर होना और आसमान पर मंडराते काले बादलों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में टॉस का रोल भी सबसे अहम होने वाला है। ऐसे में आइए इस महामुकाबले से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल...
चेन्नई के फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि दिग्गज एमएस धोनी आज मैदान पर नजर नहीं आएंगे। मांसपेशियों में खिंचाव (पिंडली की चोट) की वजह से धोनी के अगले दो हफ्तों तक मैच खेलने पर सस्पेंस है। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की कप्तानी और फिनिशिंग टच पर सबकी नजरें टिकी होंगी।
गुवाहाटी से आ रही खबर फैंस को थोड़ा परेशान कर सकती है। आज वहां 55-60% बारिश की आशंका है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भी काफी होगी। अगर इंद्र देव मेहरबान रहे तो पूरे 20-20 ओवर का खेल देखने को मिलेगा, वरना मैच के ओवर कम भी किए जा सकते हैं।
इतिहास गवाह है कि जब भी ये दोनों टीमें भिड़ती हैं, मुकाबला बराबरी का होता है। दोनों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। दोनों ने ही 16-16 मैच जीते हैं। पिछले सीजन गुवाहाटी में राजस्थान ने चेन्नई को मात्र 6 रन से हराया था।
इसे भी पढ़ें- RR vs CSK: धोनी-जडेजा के बिना उतरेंगे चेन्नई के किंग्स, संजू करेंगे विकेटकीपिंग-देखें प्लेइंग 11
इसे भी पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 March 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल