IPL इतिहास के 5 सबसे कम टीम स्कोर, टॉप पर वही टीम जिसने दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ी

Published : Apr 27, 2026, 08:22 PM ISTUpdated : Apr 27, 2026, 08:30 PM IST
IPL History owest scores

सार

IPL 2026 के 39वें मैच में DC की शुरुआत बेहद खराब रही। 4 ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर सिर्फ 9 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की कमर ही तोड़ दी। जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे कम स्कोर। 

DC vs RCB Match Live: IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बैटिंग करने उतरी DC की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 5 ओवर में महज 11 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। बेंगलुरू के तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की गेंदों ने कहर ढाते हुए दिल्ली की लगभग कमर ही तोड़ दी है।

पावरप्ले में DC की खराब शुरुआत: कैसे ताश के पत्तों की तरह ढही टीम

  • पहला विकेट : दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी गेंद पर ही 18 साल के साहिल परख का मिडिल स्टंप उड़ गया। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
  • दूसरा विकेट : इसके बाद जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल कैच आउट हो गए।
  • तीसरा विकेट : हेजलवुड के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर समीर रिजवी भी कैच थमाकर चलते बने।
  • चौथा विकेट :  भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स पडिक्कल को कैच थमा कर पैवेलियन की ओर चलते बने।
  • पांचवा विकेट :  भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर की ही चौथी गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल भी विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा कर आउट हो गए।
  • छठा विकेट :  हेजलवुड के चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर नीतिश राणा का कैच पडिक्कल ने लिया और वो भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
  • सातवां विकेट : नौवें ओवर में डेविड मिलर भी 19 के स्कोर पर कैच आउट हो गए। उनका विकेट रसिख सलाम ने लिया। 

IPL इतिहास में अब तक के 5 सबसे कम टीम स्कोर

IPL इतिहास के सबसे कम टोटल स्कोर की बात करें तो ये 49 रन है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बनाया था। जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 लोएस्ट स्कोर।

  • 49/10 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (बनाम KKR, 2017)
  • 58/10 - राजस्थान रॉयल्स (बनाम RCB, 2009)
  • 66/10 - दिल्ली कैपिटल्स (बनाम मुंबई इंडियंस, 2017)
  • 67/10 - कोलकाता नाइट राइडर्स (बनाम मुंबई इंडियंस, 2008)
  • 73/10 - पंजाब किंग्स (बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, 2017)

IPL इतिहास के पावरप्ले में 6 विकेट दूसरी बार गिरे

आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब किसी टीम ने पावरप्ले में 6 विकेट गंवाए हों। इससे पहले 2011 में कोच्चि टस्कर्स के साथ ऐसा हुआ था। वहीं, दूसरी बार ये शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हो चुका है। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights