Who Won Yesterdays Cricket Match ENG vs NZ T20 World Cup Super 8 Result: कल का मैच कौन जीता? इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

Published : Feb 28, 2026, 12:50 PM IST
eng vs nz match results

सार

ENG vs NZ T20 World Cup Super 8 Yesterday Match Result: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

ENG vs NZ T20 World Cup Super 8 Match Result: टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। शुक्रवार 27 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट में 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने तीन गेंद रहते ही 160 के लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।

अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाए कीवी

न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही और पावरप्ले में बिना विकेट खोए 54 रन बनाए। हालांकि, बीच के ओवरों में टीम ने 4 विकेट जल्दी गंवा दिए। डेथ ओवर्स में भी 3 विकेट गिर गए, जिससे कीवी टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने से चूक गई। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि टिम शेफर्ट ने 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट लियाम डॉसन ने लिया।

विल जैक्स और रेहान अहमद की मैच जिताऊ साझेदारी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन की अहम पारी खेली। उनके साथ रेहान अहमद ने 7 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। दोनों ने 7वें विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इससे पहले सैम करन और टॉम बेंटन ने 5वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 42 रन जोड़े। वहीं, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 48 रन की अहम साझेदारी की।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें कायम

इंग्लैंड की इस जीत के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं। अब पाकिस्तान को 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अच्छे रन रेट से जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है, तो उसके और न्यूजीलैंड दोनों के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसे में फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें कौन खेलेगा Qualifier 1?