विराट कोहली को प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड से की शादी-PICS

Published : Aug 31, 2024, 03:00 PM ISTUpdated : Aug 31, 2024, 03:34 PM IST
Danielle-Wyatt-english-cricketer-marries-her-girlfriend

सार

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिया हॉज से शादी कर ली है। चेल्सी के ओल्ड टाउन हॉल में 22 अगस्त को हुई इस शादी की खबर अब सामने आई है। यह कपल पिछले साल ही साउथ अफ्रीका में सगाई कर चुका था।

लंदन: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिया हॉज से शादी कर ली है। चेल्सी के ओल्ड टाउन हॉल में 22 अगस्त को हुई इस शादी की खबर अब सामने आई है। यह कपल पिछले साल ही साउथ अफ्रीका में सगाई कर चुका था। अब अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने नई पारी शुरू कर दी है। डेनिएल व्याट और जॉर्जिया हॉज दोनों ही 33 साल के हैं। जॉर्जिया हॉज पेशे से स्पोर्ट्स एजेंट हैं। इस समलैंगिक जोड़े ने अपनी शादी में सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहना था।  

 

डेनिएल व्याट ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 22.08.24 मिसेज एंड मिसेज व्याट-हॉज।

डेनिएल व्याट भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कोई अनजान नाम नहीं हैं। 2014 में डेनिएल व्याट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने लिखा था, विराट कोहली, क्या तुम मुझसे शादी करोगे? यह खबर क्रिकेट जगत में आग की तरह फैल गई थी। 

डेनिएल व्याट क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की दोस्त भी रह चुकी हैं। 2010 से ही डेनिएल व्याट और अर्जुन तेंदुलकर एक-दूसरे को जानते हैं। तब अर्जुन तेंदुलकर सिर्फ 10 साल के थे और व्याट नेट्स में उन्हें बॉलिंग कराया करती थीं। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

 

2022 में डेनिएल व्याट ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन तेंदुलकर के साथ लंदन के सोहो में लंच करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि अर्जुन तेंदुलकर और डेनिएल व्याट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक साल बाद ही यानी 2023 में डेनिएल व्याट ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली और इन अफवाहों पर विराम लग गया। 

PREV

Recommended Stories

Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम