PSL में कंट्रोवर्सी: क्रिकेटर फखर जमान ने कटवा दी नाक, PCB ने लगाया 2 मैचों का बैन

Published : Apr 01, 2026, 10:39 AM IST
PSL में कंट्रोवर्सी: क्रिकेटर फखर जमान ने कटवा दी नाक, PCB ने लगाया 2 मैचों का बैन

सार

बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मैचों का बैन और शाहीन पर 10 लाख का जुर्माना लगा। PCB ने अनधिकृत पोस्ट पर 1 करोड़ जुर्माने की चेतावनी दी। बांग्लादेश में कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने से IPL का प्रसारण नहीं होगा।

लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बॉल से छेड़छाड़ करना लाहौर कलंदर्स के सीनियर खिलाड़ी फखर जमान को महंगा पड़ गया है। रविवार को कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा था, जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर 2 मैचों का बैन लगा दिया है।

मामला तब का है जब मैच के आखिरी ओवर में कराची को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। उस वक्त लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, फखर जमान और हारिस रऊफ आपस में कुछ बात कर रहे थे। इसी दौरान जमान को गेंद को हाथ से जोर से दबाते हुए देखा गया। अंपायरों ने फौरन जांच की और पाया कि गेंद से छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद कराची को पेनल्टी के तौर पर 5 रन दिए गए और गेंद भी बदल दी गई। मैच के बाद जब जमान से पूछताछ हुई तो उन्होंने आरोप से इनकार कर दिया था। लेकिन मंगलवार को हुई दूसरी दौर की जांच में वह दोषी पाए गए। इस वजह से जमान 3 अप्रैल और 9 अप्रैल को होने वाले लाहौर के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

शाहीन अफरीदी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

सुरक्षा नियमों को तोड़ने के लिए लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी पर फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने सिकंदर रजा के चार रिश्तेदारों को बिना इजाजत होटल के कमरे में बुला लिया था। हालांकि, इस मामले में सिकंदर पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

बिना इजाजत पोस्ट पर 1 करोड़ का जुर्माना: PCB की पाक क्रिकेटरों को चेतावनी!

इस्लामाबाद: क्रिकेटर नसीम शाह के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर हुए विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है। यह पोस्ट पंजाब प्रांत की सीएम मरियम शरीफ के खिलाफ था। PCB ने कहा है कि बिना इजाजत कोई भी पोस्ट करने पर 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 33 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि 'कोई भी राजनीतिक पोस्ट नहीं किया जा सकता। ऐसे पोस्ट अपलोड करने से पहले PCB के मीडिया विभाग से मंजूरी लेनी होगी।' बता दें कि नसीम शाह पर PCB ने 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

सरकार की मंजूरी के बाद भी बांग्लादेश में नहीं दिखेगा IPL!

ढाका: बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर लगा बैन वहां की सरकार ने हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद वहां IPL का प्रसारण नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि IPL के ब्रॉडकास्ट राइट्स रखने वाली कंपनी जियोस्टार ने स्थानीय चैनल 'टी स्पोर्ट्स' के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।

जियोस्टार और टी स्पोर्ट्स के बीच 2023 से 2027 तक IPL के प्रसारण का करार हुआ था। लेकिन टी स्पोर्ट्स लगातार समय पर पेमेंट करने में नाकाम रहा, जिसके चलते जियोस्टार ने यह कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।

पहले बांग्लादेश सरकार ने क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने पर नाराज होकर देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। हाल ही में यह रोक हटाई गई थी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच