GT vs RR: रबाडा-सिराज की रफ्तार के सामने होगा वैभव सूर्यवंशी का असली टेस्ट, गुजरात ने बनाया स्पेशल 'चक्रव्यूह'

Published : Apr 04, 2026, 04:50 PM IST
GT vs RR

सार

GT vs RR Match Today: आज अहमदाबाद में राजस्थान के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी का असली इम्तिहान है। सामने रबाडा और सिराज जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं, जिन्होंने गिल के साथ मिलकर खास 'चक्रव्यूह' तैयार किया है। क्या आज फिर मचेगा वैभव का गदर या गुजरात का अनुभव पड़ेगा भारी? टॉस, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11 की पूरी डिटेल यहां देखें। 

GT vs RR Today Match: IPL 2026 में आज शाम जब अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें सिर्फ एक चेहरे पर टिकी होंगी, 15 साल का वो लड़का जिसने अपने पहले ही मैच में तूफान ला दिया था। महज 15 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दिया था। हम बात कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी की। आज भी वैभव से उनकी टीम काफी उम्मीदें कर रही है, लेकिन आज उनके लिए राह इतनी आसान नहीं होने वाली, क्योंकि गुजरात के गेंदबाजों ने उनके लिए खास 'प्लान' तैयार किया है।

15 साल का बल्लेबाज बनाम दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी और कुल 52 रनों की पारी खेली, लेकिन आज कहानी अलग है। आज उनके सामने कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी होगी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने वैभव को रोकने के लिए 'चक्रव्यूह' तैयार किया है। रबाडा की उछाल और सिराज की स्विंग इस युवा बल्लेबाज की तकनीक का कड़ा इम्तिहान लेगी।

RR vs GT: हेड टू हेड

रिकॉर्ड देखें तो गुजरात का दबदबा रहा है। दोनों के बीच हुए 8 मैचों में से 6 गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ 2 ही जीत पाई है। भले ही गुजरात की बॉलिंग तगड़ी है, लेकिन शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

गुजरात बनाम राजस्थान मैच: पिच रिपोर्ट और मौसम

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम के वक्त 'ओस' (Dew) खेल बिगाड़ सकती है। जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि बाद में बैटिंग करना आसान हो जाता है। इस मैदान पर पिछला औसत स्कोर 200 के पार रहा है। यानी आज भी चौकों-छक्कों की खूब बरसात हो सकती है। अहमदाबाद में आज पारा 35°C के आसपास रहेगा। खिलाड़ियों के लिए इतनी गर्मी में खुद को फिट रखना बड़ी चुनौती होगी। यहां की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद करती है। गेंद स्विंग भी होगी और बाउंस भी मिलेगा। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों की मौज हो सकती है। पहली पारी में कम से कम 220 रन बनाना जरूरी होगा, वरना चेज करना आसान हो सकता है।

GT vs RR Playing XII: संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (C), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और दसुन शनाका।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 25 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 24th April 2026: RCB vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 34वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच