KL Rahul Car Collection: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे खेल राहुल 33 साल के हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें पिता बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर व दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल रहे केएल राहुल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। IPL 2025 उनका प्रदर्शन बल्ले से कमाल का रहा है और लगातार रन बना रहे हैं।
27
कमाई में गाड़ रहे हैं झंडे
केएल राहुल क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा लगातार भी खेल रहे हैं, वही कमाई के मैदान पर भी झंडा गाड रहे हैं। दिन प्रतिदिन उनकी कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
37
हाल ही में बने पिता
आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला केएल राहुल नहीं खेल पाए थे। क्योंकि उसी दिन उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया था। पहली बार राहुल पिता बने। इसके बाद वह तुरंत अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए।
केएल राहुल के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। वह खुद एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं और उनकी पत्नी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्क 100 करोड़ के आसपास बताई जाती है।
57
कारों के शौकीन है राहुल
क्रिकेटर राहुल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में आते हैं, जिसके लिए उन्हें 5 करोड़ साल में मिलते हैं। महंगी और लग्जरी कारों में घूमने काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन मौजूद है।
67
कौन सी गाड़ियां हैं मौजूद?
महंगी गाड़ियों में केएल राहुल के पास लंबोर्गिनी, BMW 5 सीरीज, एस्टीन मार्टिन डीबी 11, मर्सिडीज बेंज c43 मौजूद है। इन कारों की कीमत काफी अधिक है।
77
आईपीएल 2025 में कितनी है सैलरी
आईपीएल 2025 से पहले तीन सीजन तक केएल राहुल लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहे थे जिसके लिए उन्हें 17 करोड रुपए दिए जा रहे थे। लेकिन अब वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में है और उन्हें 14 करोड रुपए मिलते हैं।