Happy Birthday MS Dhoni: माही के बर्थडे सेलिब्रेशेन में साक्षी ने कॉपी किया रवींद्र जडेजा की वाइफ का अंदाज- Video

Published : Jul 07, 2024, 07:22 AM ISTUpdated : Jul 07, 2024, 07:35 AM IST
MS-Dhoni-birthday-celebration

सार

MS Dhoni birthday celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी कि 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में लेट नाइट उनका बर्थडे सेलिब्रेट हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के सबसे सफल विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय वह मुंबई में है और यहीं पर उनका लेट नाइट बर्थडे सेलिब्रेट हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में एक तरफ जहां उनकी वाइफ उनके साथ नजर आईं, तो वहीं माही का केक कटवाने के लिए सलमान खान और कई सेलिब्रिटी भी पहुंचे। चलिए आपको भी दिखाते हैं कि कैसे लेट नाइट धोनी का बर्थडे सेलिब्रेट हुआ...

 

 

साक्षी ने पैर छू कर लिया धोनी का आशीर्वाद

इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी ने एमएस धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी अपना बर्थडे केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट ब्लैक कलर की प्रिंटेड ओवर साइज टी-शर्ट कैरी की है। तो वहीं, साक्षी ने व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हैं। एमएस धोनी जैसे ही अपना केक कट करते हैं धोनी की वाइफ साक्षी उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं। ठीक उसी तरह से जैसे आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद रवींद्र जडेजा की वाइफ ने उनके पैर छुए थे। सोशल मीडिया पर धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 11 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

सलमान खान भी आए थाला के साथ नजर

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान ने भी एमएस धोनी के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया और लिखा हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब। जिसमें वह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एमएस धोनी के साथ सलमान खान उनका केक कटवाते हुए नजर आ रहे हैं और धोनी अपनी वाइफ को केक खिलाने के बाद सलमान खान को केक खिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी और सलमान का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट कर रहे हैं एक ही फ्रेम में दो टाइगर।

और पढ़ें- अनंत के संगीत समारोह में पहुंचे सूर्यकुमार-हार्दिक, वीडियो में देखें कैसे अंबानी परिवार ने गले लगाकर किया स्वागत

PREV

Recommended Stories

MI vs RR: गुवाहाटी पहुंचे हार्दिक पांड्या! क्या सूर्या से वापस लेंगे कप्तानी? प्लेइंग-11 ने बढ़ाई टेंशन
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल