
Hardik Pandya New Look: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी सुर्खियों की वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की यात्रा है। हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान हार्दिक पंड्या का बाल्ड लुक काफी चर्चा में है।
2 अगस्त की सुबह हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा ने तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। दोनों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और मंदिर की प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में भी हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए।
Andhra Pradesh
Team India star all-rounder @hardikpandya7 visited the Tirumala Sri Venkateswara Swamy Temple and offered special prayers. He sought the blessings of Lord Venkateswara during his visit to the famous shrine. 🙏 #HardikPandya #Tirumala #Tirupati pic.twitter.com/7JcsaUFgSM— Gummalla Lakshmana (@GUMMALLALAKSHM3) August 2, 2026
मंदिर से हार्दिक और माहिका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पंड्या के नए लुक की हो रही है। उन्होंने मंदिर दर्शन से पहले अपना सिर मुंडवा लिया था। उनका बाल्ड लुक देखकर फैंस हैरान भी हुए और उनकी सादगी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने गले में लाल रंग की शॉल डाली हुई थी और माथे पर तिलक लगाया था। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय वह प्रसाद ग्रहण करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन भी किया।
हार्दिक पंड्या के साथ मौजूद माहिका शर्मा भी बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सलवार-सूट पहना हुआ था और माथे पर टीका लगाया था। खुले बाल और बिना मेकअप के उनका सिंपल लुक सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
हार्दिक पंड्या अपनी क्रिकेट के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद उनका नाम माहिका शर्मा के साथ जुड़ने लगा। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद कई मौकों पर साथ नजर आकर इसे और मजबूत किया है।
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को अक्सर साथ देखा जाता है। ऐसे में उनके फैंस अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि शादी को लेकर दोनों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशंसकों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों कोई खुशखबरी साझा कर सकते हैं।