हार्दिक पांड्या की पुरानी टीम ने ही ठुकराया! ये एक की शर्त बनी वापसी में सबसे बड़ा रोड़ा

Published : Aug 12, 2026, 10:51 AM IST
Hardik Pandya Trade News

सार

Hardik Pandya Trade: हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2027 ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक गुजरात टाइटंस में वापसी चाहते थे, लेकिन एक शर्त के कारण उनकी डील आगे नहीं बढ़ सकी। जानिए क्या है पूरा मामला।

Hardik Pandya IPL 2027: आईपीएल 2027 शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या की हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस उन्हें किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने पर विचार कर रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि हार्दिक अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में वापसी करना चाहते थे, लेकिन उनकी एक शर्त के कारण यह डील आगे नहीं बढ़ सकी।

गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए टीम को उसके पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2023 में भी गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंची। हालांकि, 2024 में हार्दिक ने गुजरात का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी की। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक एक बार फिर गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन वह टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी अपने हाथ में चाहते थे।

शुभमन की जगह हार्दिक को नहीं मिलेगी कप्तानी

हार्दिक पांड्या की यही बात उनकी वापसी में सबसे बड़ा रोड़ा बन गई। गुजरात टाइटंस पहले ही शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाए रखने का फैसला कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने गिल से संभावित बदलाव को लेकर बातचीत भी की थी और वह हार्दिक की वापसी के लिए तैयार थे। लेकिन जब हार्दिक की ओर से कप्तानी की शर्त रखी गई, तो गुजरात ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

और पढ़ें- हार्दिक पांड्या के ट्रेड की फिर चर्चा, एक नहीं बल्कि 5 टीमें लगा सकती हैं दांव! जानें कौन कौन है रेस में

मुंबई के लिए भी बढ़ी मुश्किल

हार्दिक पांड्या 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 2024 में मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, जबकि 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। वहीं, 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन और खराब रहा। टीम ने 14 में से 10 मुकाबले गंवाए और प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। इसी के बाद हार्दिक के ट्रेड की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के साथ नजर आएंगे या किसी नई टीम की जर्सी पहनेंगे? फिलहाल ट्रेड को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. हार्दिक पांड्या किस टीम में वापसी करना चाहते थे?

वह अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस में लौटना चाहते थे।

2. गुजरात ने हार्दिक की वापसी क्यों नहीं स्वीकार की?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक कप्तानी की जिम्मेदारी चाहते थे, जबकि गुजरात शुभमन गिल को कप्तान बनाए रखना चाहती है।

3. क्या हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे?

अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं हुआ है। उनके ट्रेड को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का मजेदार मेकओवर, सिराज ने सरफराज के बाल काटे: VIDEO हुआ वायरल
आईपीएल में चमके, अब गंभीर आरोपों में फंसे क्रिकेटर: जानिए अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर