पागल आवारा कुत्तों... हसीन जहां की एक पोस्ट ने मचाया हंगामा, शमी को लेकर फिर उगली आग

Published : Aug 30, 2025, 08:14 AM IST
Hasin-Jahan-viral-post

सार

Hasin Jahan Viral Post: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे जवाब दिए, इसके बाद उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर उनके लिए बेहद ही शर्मनाक पोस्ट शेयर किया। 

Hasin Jahan Instagram Post: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां 2018 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। लेकिन उनकी एक्स वाइफ हसीन उन्हें नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी एक इंटरव्यू में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। लेकिन हसीन जहां को ये बात रास नहीं आई। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी आग उगली कि उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने ना आव देखा न ताव और शमी को भला बुरा तक कह दिया, आइए देखते हैं हसीन जहां की ये वायरल पोस्ट...

पागल आवारा कुत्तों से डरना होता तो...

इंस्टाग्राम पर हसीन जहां ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो अपनी लाइफ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो सभी का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने लिखा- पागल आवारा कुत्तों से डरना होता मुझे तो 2018 में ही डर जाती। जितना चाहे जोर लगा लो मुझे डराने की, झुकाने की, बर्बाद करने की, मैं अल्लाह के करम से और मजबूत बनती जाऊंगी, इंशाल्लाह... बता दें कि 2018 से ही हसीन जहां अपने एक्स हस्बैंड मोहम्मद शमी से दूर रह रही हैं। इस वीडियो की बात की जाए तो इसमें हसीन जहां के साथ उनकी बेटी आयरा जहां और उनके कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं।

 

 

और पढ़ें- हसीन जहां से शादी पर मोहम्मद शमी का खुलासा- क्या है उन्हें पछतावा?

हसीन जहां का इमोशनल वीडियो: जानू के लिए प्यार का इजहार, क्या शमी मानेंगे?

अपनी शादी को लेकर क्या बोले थे मोहम्मद शमी?

इससे पहले जब मोहम्मद शमी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या उन्हें अपनी शादी का पछतावा है? तो इसका जवाब देते हो उन्होंने कहा था- छोड़ो वो सब, मुझे अतीत का पछतावा नहीं होता। जो चला गया वो चला गया, मैं किसी को दोष नहीं देता, खुद को भी नहीं। मैं अपने क्रिकेट पर ध्यान लगाना चाहता हूं, मुझे इन विवादों की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर शमी का ये बयान भी खूब वायरल हुआ। इसका जवाब देते हुए ही हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर ये लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। बता दें कि हसीन जहां मोहम्मद शमी ने साल 2014 में शादी की थी, 2015 में उनकी बेटी आयरा का जन्म हुआ। इसके बाद से दोनों की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। हसीन ने शमी के ऊपर शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, दूसरी लड़कियों से संबंध और मैच फिक्सिंग तक का आरोप लगाया। इसके बाद 2018 से दोनों अलग रह रहे हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल