MS Dhoni Pension: महेंद्र सिंह धोनी को BCCI से कितनी पेंशन मिलती है?

Published : Feb 15, 2026, 10:49 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं। भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र कप्तान धोनी को BCCI से कितनी पेंशन मिलती है? यहां जानिए पूरी दिलचस्प डिटेल। 

PREV
16
3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान धोनी

'कैप्टन कूल' धोनी की कप्तानी में भारत ने एक-दो नहीं, बल्कि तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं। इसी वजह से धोनी भारत के सबसे महान कप्तानों में गिने जाते हैं।

26
तीन ICC ट्रॉफी जीतने वाले भारत के एकमात्र कप्तान

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था।

36
2004 में धोनी ने किया था टीम इंडिया में डेब्यू

2004 में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले धोनी 2007 में T20 टीम के कप्तान बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कप्तान, कीपर और फिनिशर के तौर पर मैच का रुख बदला।

46
2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20 मैचों में कुल 17,266 रन बनाए हैं। उन्होंने 2014 में टेस्ट और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

56
BCCI से धोनी को मिलती है ₹70,000 की पेंशन

भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले धोनी को BCCI से कितनी पेंशन मिलती है, ये जानने की उत्सुकता आपको भी होगी? धोनी को BCCI से हर महीने 70,000 रुपये पेंशन मिलती है।

66
धोनी को मिले हैं कई बड़े पुरस्कार

धोनी को भारत सरकार से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (2008), पद्म श्री (2009) और पद्म भूषण (2018) मिल चुका है। वह ICC हॉल ऑफ फेम का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories