ICC Champions Trophy: फाइनल ले गया भारत, ताकता रह गया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लगी Memes की भरमार

Published : Mar 06, 2025, 05:45 PM ISTUpdated : Mar 06, 2025, 05:51 PM IST
Virat Kohli

सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान में होने वाला फाइनल अब दुबई में होगा। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है।

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते ही भारत ने पाकिस्तान के लोगों के उस खौफनाक सपने को हकीकत में बदल दिया, जिसकी सोशल मीडिया में खूब चर्चा थी। पाकिस्तान को दो दशक बाद किसी आईसीसी इवेंट को आयोजित करने का मौका मिला था, लेकिन शर्मिंदगी की बात थी कि फाइनल पाकिस्तान की जगह दुबई में होगा।

फाइनल मैच के लिए पाकिस्तान के लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) को तैयार किया गया था, लेकिन इसकी हसरत अधूरी रह गई। इसको लेकर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया है। मजाक उड़ाया है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है, लेकिन फाइनल पाकिस्तान में नहीं होगा।

देखें सोशल मीडिया पर किस तरह की बातें शेयर कर रहे लोग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

विराट कोहली के 84 रन, केएल राहुल के नाबाद 42 रन और हार्दिक पांड्या के 28 रन की मदद से भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी। दूसरा सेमी फाइनल पाकिस्तान में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अब 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

दुबई में भारत ने खेले अपने सभी मैच

भारत की टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित करने को राजी हुए। इसके अनुसार भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले। भारत पहले सेमीफाइनल और अब फाइनल तक पहुंचा, जिसके चलते पाकिस्तान को एक पहले सेमीफाइनल और फाइनल मैच आयोजित करने का मौका नहीं मिला।

PREV

Recommended Stories

Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका
IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...