चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मुश्किल में भारत, विराट-रोहित बड़े सीरीज से होंगे बाहर?

Published : Dec 31, 2024, 02:22 PM ISTUpdated : Dec 31, 2024, 02:23 PM IST
ct25

सार

Virat-Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 काफी अहम होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच T20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। 

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को 22 जनवरी से इंग्लैंड का सामना करना है। जिसमें भारत और अंग्रेजों के बीच 5 T20i और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी फॉर्मेट 50-50 ओवरों का होगा। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले का महत्व काफी ज्यादा है। टीम इंडिया के दो अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को मिस कर सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इनसाइड मीडिया स्पोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इस सीरीज से बाहर रह सकते हैं।

दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म इस समय बेहद ही खराब है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। दोनों के टेस्ट करियर को लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं। खबरें तो यह भी सुनने को मिल रही हैं, कि सिडनी टेस्ट दोनों के लिए अंतिम हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया से लौट के बाद दोनों लंबे समय तक ब्रेक ले सकते हैं। अब ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यदि इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे नहीं खेलते हैं, तो आलोचना होना तय है। विराट और रोहित टीम के लीडर माने जाते हैं और उनका एक बड़े इवेंट से पहले फॉर्म में लौटना जरूरी है। दोनों के पास इंग्लैंड के खिलाफ लय में आने का शानदार मौका है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारत के लिए होगी अहम

इंग्लैंड का भारत दौरा जनवरी के चौथे हफ्ते में शुरू हो रहा है। जिसमें पांच T20i मुकाबला खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 22 जनवरी (कोलकाता), दूसरा 25 जनवरी (चेन्नई), तीसरा 28 जनवरी (राजकोट), 31 जनवरी (पुणे) और पांचवां 2 फरवरी को (मुंबई) में खेला जाएगा। इसके बाद 3 ODI मुकाबलों का पहला मैच 6 फरवरी (नागपुर), दूसरा 9 फरवरी (कटक) और तीसरा 12 फरवरी को (अहमदाबाद) में खेला जाना है।

इंग्लैंड से भिड़ंत के बाद शुरू होगा चैंपियंस ट्रॉफी का घमासान

टीम इंडिया को इंग्लैंड से खेलने के बाद 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को (दुबई) में खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से 23 फरवरी को (दुबई) में होगा। उसके बाद ग्रुप स्टेज का अंतिम मैच 3 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड से (दुबई) में ही होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

'रिटायरमेंट मुबारक हो...' रोहित-कोहली को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग तेज

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत-पाक भिड़ंत कब? देखें पूरा शेड्यूल यहां

 

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 Playoff Scenario: 15 अंकों का अजीब गणित, तीनों मैच जीतकर भी कैसे फंसेगी KKR?
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच