अफ्रीकी चीते vs बूढ़े शेरों की टोली! द. अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ने बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर-तीसरी सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड

Published : Feb 23, 2026, 12:09 PM IST
IND vs SA T20 WC 2026 Super 8 match analysis

सार

टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 76 रन से हार गई। 187 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत 111 पर सिमट गया। रन रेट पर बड़ा असर पड़ा है और अब सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। आगे के दोनों मैच बड़े अंतर से जीतना जरूरी है।

Opinion: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में टीम इंडिया ने क्या गजब खेला। एकदम गली-मोहल्ले वाली स्टाइल में। छोटी-मोटी टीमों को गिरते-पड़ते हराकर ये फूलकर कुप्पा हो गए थे। भयानक ओवर कॉन्फीडेंस और इसी ने यंगिस्तान की लुटिया डुबो दी। टुक-टुक और टुक..इसी स्टाइल में टीम इंडिया के धुरंधरों ने खेला। अरे काहे का धुरंधर। धुरंधर इस तरह करते हैं क्या। पूरे देश का मूड खराब कर दिया। विकेट सबका गिरता है लेकिन एक-दो के आउट होने के बाद तो संभलना था। तू चल मैं आता हूं...वाली स्टाइल में टीम एक कतार में खड़ी नजर आई। हर खिलाड़ी ने एक-दूसरे की इज्जत दी। अगर कोई रुक जाता तो दूसरे खिलाड़ी की इनसल्ट हो जाती। मतलब क्या ही कहें। द. अफ्रीका ने दहाड़ते हुए खेला और हमारे खिलाड़ी मैदान पर चूहों की तरह दुबके रहे।

ना गेंदबाजी-ना फील्डिंग और ना बैटिंग-कहीं पर भी हम ना हो सके पास

दक्षिण अफ्रीका ने पहले तो हमारे गेंदबाजों की हवा निकाली, फिर उनके फील्डरों ने रुलाया और बाकी बची-खुची कसर हमारे बल्लेबाजों ने पूरी कर दी। पूरे मैच में ना कहीं पर कोई अग्रेशन दिखा और ना किसी खिलाड़ी में एनर्जी। हतास-परेशान टीम मैदान पर लड़खड़ाती और संघर्ष करती नजर आई। लगा ही नहीं की ये यंग टीम इंडिया खेल रही है। ऐसा फील हुआ टीम में दद्दा टाइप के लोगों को भर लिया गया है, जो पूरी तरह से थक चुके थे। वहीं, साउथ अफ्रीका को देखा क्या। हर खिलाड़ी शेर की तरह खेले। बैटिंग-बॉलिंग और सबसे ज्यादा देखने लायक थी उनकी फील्डिंग। गजब। इनके गेंदबाजों ने टीम इंडिया को रुला दिया। एक-एक रन के लिए हमारे खिलाड़ियों को तरसा दिया। टीम इंडिया के लिए सिर्फ शिवम दुबे ने 42 रन हांफते-हांफते बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी 20 रन भी ना बना सका। 4 खिलाड़ी 0 रन पर आउट हुए जबकि 1 खिलाड़ी सिर्फ 1 रन बनाकर उल्टे पांव पवेलियन लौट गया। केसव महाराज तो जैसे यमराज बनकर आए। एक ओवर में 3 विकेट। हार्दिक-रिंकू सिंह और अर्शदीप का बाउंड्री लाइन पर स्ट्रिस्ट स्टब्स ने गजब का कैच लपकर टीम इंडिया के अरमानों पर पानी फेर डाला। द. अफ्रीका के 187 रन के जवाब में पूरी टीम इंडिया 111 पर धराशायी हो गई।

टी20 वर्ल्ड कप में अब आसान नहीं है टीम इंडिया का आगे का रास्ता...

भारत और दक्षिण अफ्रीका को अब 2-2 मैच खेलने हैं। अफ्रीका अगर अपने दोनों मैच जीतती है और टीम इंडिया को दोनों मैच में विनर रहना ही होगा। इस तरह द. अफ्रीका 6 अंक और भारत 4 अंक के साथ सेमी फाइनल में जा सकते हैं। लेकिन अगर अफ्रीका कोई एक मैच हारती है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और इस कंडीशन में रन रेट पर सबकुछ निर्भर करेगा। भारत को भी बड़े अंतर से दोनों मैच जीतना होगा, क्योंकि 76 रन की इस भयंकर हार ने रन रेट को बर्बाद कर दिया है।

टीम इंडिया ने बनाया टी20 इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर

टीम इंडिया ने टी 20 के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे कम स्कोर किया। 111/10 । टीम इंडिया ने 2016 में नागपुर में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 79/10 रन किया था। 2021 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ने 110/07 रन बनाया था। वहीं 2009 में नॉटिंघम में अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 118/08 स्कोर बनाया था।

द. अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी हार

टी 20 इतिहास में भारत की 5 सबसे भयंकर हार की बात करें तो यह 5वां है। सबसे शॉकिंग है- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की यह तीसरी सबसे बुरी हार है। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में भारत की 80 रन से हार। अहमदाबाद में 22 फरवरी 2026 को द. अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया की 76 रन की हार। 2025 में चंड़ीगढ़ में खेले गए अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को 51 रन से हार मिली थी। 2026 में न्यूजीलैंड के हाथों विशाखापट्टनम में भारत को 50 रन से करारी शिकस्त मिली थी। वहीं 2022 में इंदौर में खेले गए मैच में द. अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs SA: साउथ अफ्रीका से हार के बाद किस पर भड़के सूर्यकुमार यादव, खुली टीम इंडिया की कलई
India vs South Africa: टॉस से टीम सेलेक्शन तक, टीम इंडिया पर भारी पड़ी ये 8 भयंकर गलतियां