
ICC U19 Women's T20 World Cup 2027 Schedule: ICC ने 2027 में होने वाले अंडर-19 वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ये टूर्नामेंट 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में खेला जाएगा। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 4 अलग-अलग मैदानों पर 41 मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। 2023 में इंग्लैंड और 2025 में साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी खिताबी जीत पर है। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत के मैच कब और किस टीम से हैं...
टीम इंडिया को ग्रुप ए (Group A) में रखा गया है। इस ग्रुप में हमारे साथ वेस्टइंडीज, आयरलैंड और नेपाल हैं। भारत के सभी शुरुआती मैच नेपाल के काठमांडू स्थित टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (TU International Cricket Stadium) में खेले जाएंगे।
पहला मैच: भारत vs वेस्टइंडीज (22 जनवरी)
दूसरा मैच: भारत vs नेपाल (24 जनवरी)
तीसरा मैच: भारत vs आयरलैंड (26 जनवरी)
भारत की अंडर-19 महिला टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। टीम ने साल 2023 में खेले गए पहले एडिशन का खिताब जीता था। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2025 में भी भारतीय टीम ने अपना दम दिखाया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने पास रखा। अब 2027 में टीम इंडिया के सामने खिताबी जीत की हैट्रिक लगाने का मौका होगा। अगर भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर अपना बेहतरीन खेल दिखाती हैं, तो वे लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर नया रिकॉर्ड बना सकती हैं।
ग्रुप A: भारत, नेपाल, वेस्टइंडीज, आयरलैंड
ग्रुप B: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, समोआ
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया, यूएई (UAE)
ग्रुप D: इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका (USA), स्कॉटलैंड
इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी दिलचस्प है। शुरुआत में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीनों टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी। हर ग्रुप से जो 3 टीमें सबसे ज्यादा पॉइंट लाएंगी, वो 'सुपर सिक्स' (Super Six) राउंड में पहुंच जाएंगी। सुपर सिक्स में पहुंचने वाली 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां से जो टीमें टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करेंगी, उन्हें सीधे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
16 teams 👊
41 matches 🏏
The ICC Women's T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed 🤩
More ➡️ https://t.co/atd1WxBfo1 https://t.co/qJm6ynKda4
— ICC (@ICC) October 21, 2026