10 फोटो में देखें कितनी खूबसूरत हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क : 10 फरवरी 2023 से आईसीसी महिला t20 विश्व कप की शुरुआत  होने जा रही है। जिसमें भारतीय महिला टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में है। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं स्मृति मंधाना से और दिखाते हैं उनकी 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें.

Deepali Virk | Published : Feb 6, 2023 7:16 AM IST

110

इस समय पूरी दुनिया की निगाहें भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर है, जो 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में अपने t20 विश्व कप 2023 की शुरुआत करने जा रही हैं। इसकी कमान 26 वर्षीय स्मृति मंधाना के हाथों में है। 

210

बता दें कि स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था, क्योंकि उनके पिता और दोनों भाई डिस्टिक लेवल क्रिकेटर रह चुके हैं।

310

9 साल की उम्र से ही स्मृति ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और कुछ ही समय में अंडर 15 में उनका सिलेक्शन हुआ।  इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और वनडे में डेब्यू किया। इसके बाद साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
 

410

स्मृति मंधाना के शानदार खेल को देखते हुए साल 2019 में उन्हें आईसीसी विमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिला था। इतना ही नहीं 2019 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

510

अपने खेल के अलावा स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

610

स्मृति अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए जिसमें बर्फीली वादियों में वह इंजॉय करती नजर आ रही हैं।

710

इंडियन हो या वेस्टर्न स्मृति हर लुक में बहुत खूबसूरत लगती हैं। अब पिंक कलर के लहंगे में ही देख लीजिए जिसमें क्रिकेटर गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

810

अपनी प्यारी सी स्माइल से स्मृति लाखों लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक भी हैं।

910

अब जरा इस तस्वीर में देखिए जिसमें दुबई का डेजर्ट सफारी में अपने बाजू पर बाज को बैठाकर स्मृति शानदार पोज दे रही हैं।

1010

इस समय वह अपनी टीम के साथ आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2023 की तैयारी कर रही हैं। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होने वाली है। भारत का पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान से होगा।

ये भी पढ़ें: IND V/S AUS Test Series: आखिर दुनिया क्यों कहती है धोनी जैसा कोई नहीं? पोटिंग-कोहली भी नहीं तोड़ पाए यह रिकॉर्ड

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos