पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की पूर्व पत्नी सानिया अश्फाक ने उनकी दूसरी शादी की खबर आते ही कुछ प्राइवेट व्हाट्सएप चैट लीक कर दिए हैं। सानिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से एक भावुक अपील भी की है। जानिए क्या है पूरा मामला।
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की निजी जिंदगी में फिर भूचाल आ गया है। हाल ही में उनका पत्नी सानिया अश्फाक से तलाक हुआ था। अब इमाद की दूसरी शादी की खबर आते ही सानिया ने उनकी पुरानी व्हाट्सएप चैट लीक कर दी है।
25
आरोपों की बौछार
सानिया ने आरोप लगाया, "इमाद वसीम का बच्चा मेरे पेट में पल रहा था। उसने धोखे से मेरा अबॉर्शन करा दिया। वह एक बच्चे का कातिल है।" सानिया ने PCB से अपील की है कि ऐसे शख्स को पाकिस्तान सुपर लीग और नेशनल टीम में क्यों खिला रहे हैं।
35
स्क्रीनशॉट हुए वायरल
सानिया ने इमाद वसीम पर क्रूरता का आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उनके मुताबिक, जब वह मानसिक रूप से परेशान थीं, तब इमाद ने उन्हें पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराने की धमकी दी थी।
45
धमकी भरे मैसेज
लीक चैट में इमाद कथित तौर पर कह रहे हैं, "बच्चे के लिए मुझे कॉल मत करना। अगर तुमने या तुम्हारे परिवार ने कॉल किया तो मैं उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार करा दूंगा और सबक सिखाऊंगा।"
55
शादी से पहले का रिश्ता
इमाद वसीम और सानिया ने 2019 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। सानिया का आरोप है कि शादी से पहले भी वह इमाद के बच्चे की मां बनने वाली थीं, लेकिन इमाद ने शादी का दबाव बनाने पर गर्भपात करा दिया था।