IND U19 vs PAK U19: आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित Playing XI

Published : Feb 01, 2026, 10:15 AM IST

IND U19 vs PAK U19 Match Preview: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है। बुलावायो दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आइए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन देखते हैं। 

PREV
15
भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से ब्लॉकबस्टर मुकाबला होने जा रहा है। आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पहली बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी। ग्रुप स्टेज में भी टीम इंडिया और पाक के विरुद्ध मुकाबला नहीं खेला गया था, क्योंकि एकसाथ नहीं थे। जिम्बाब्वे के बुलावायो में दोनों पड़ोसी मुल्क टकराएंगे, तो एक ही माहौल बनेगा। आइए जानते हैं, कि पिच कैसी होगी।

25
भारत-पाकिस्तान मैच में पिच कैसी होगी?

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जाएगा। यहां की पिच रिपोर्ट पर नजर डालें, तो इस ग्राउंड पर अभी तक गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 214 और दूसरी इनिंग का 123 रहा है। हालांकि, पिछली बार इसी ग्राउंड पर टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर में 352 रन बनाए थे, जिसके बाद शानदार जीत दर्ज की थी।

35
भारत-पाक मैच में टॉस का महत्व कितना है?

मैच शुरू होने से पहले सभी टीमों की नजरें टॉस पर होती हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। स्टैट्स के अनुसार, पिछले 6 वनडे मुकाबले में पहले टॉस जीतने वाली टीम को 67 प्रतिशत मैच अपने नाम किए हैं, जबकि चेज करने वाली टीम ने 33 प्रतिशत मुकाबला जीती है। इसका मतलब रनों का पीछा करने में टीमों को कठिनाई हुई है। वहीं, हाईएस्ट चेज 265 रन है, जो श्रीलंका अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ किया था।

45
भारत-पाकिस्तान मैच में मौसम कैसा रहेगा?

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो, जिम्बाब्वे में मौसम के मिजाज पर नजर डालें, तो CREX के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 का मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। 16.7°C यानी मोस्टली क्लियर मौसम रहेगा। इसके अलावा 93 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी होगी, जबकि 1% बारिश होने की संभावना है। अब तक इस टूर्नामेंट में बरसात बाधा बनी है, लेकिन आज का मुकाबला पूरा हो सकता है, क्योंकि बारिश नहीं आ सकती है।

55
भारत अंडर-19 संभावित प्लेइंग 11

आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव चौहान।

Read more Photos on

Recommended Stories