IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? ये रहा सबसे आसान तरीका

Published : Sep 15, 2026, 07:02 PM IST
IND vs AFG

सार

India vs Afghanistan 2nd T20I Live Streaming: भारत-अफगानिस्तान दूसरा T20 मुकाबला आज है। जानिए टीवी और मोबाइल पर फ्री में लाइव मैच देखने का सबसे आसान तरीका।

IND vs AFG 2nd T20 Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। भारतीय टीम की नजर आज ही सीरीज अपने नाम करने पर होगी। जबकि अफगानिस्तान की टीम वापसी के लिए पूरा जोर लगाएगी। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को बिना किसी भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन या बिना पैसे खर्च किए लाइव देखना चाहते हैं, तो टीवी और मोबाइल पर मैच देखने का पूरा तरीका यहां जान लें...

India vs Afghanistan: दूसरे टी20 मैच से जुड़ी टाइमिंग और वेन्यू

टॉस का समय- शाम 7:00 बजे

मैच शुरू होने का समय- शाम 7:30 बजे

मैदान (वेन्यू)- अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच टीवी पर फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके घर पर डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) का कनेक्शन है, तो आपको इस मैच के लिए कोई केबल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। डीडी फ्री डिश के यूजर्स इस मुकाबले का सीधा प्रसारण फ्री में देख सकते हैं।

IND vs AFG Live Match: केबल और DTH पर कहां देखें?

अगर आपके पास टाटा प्ले, एयरटेल डिजिटल टीवी या डिश टीवी का पेड कनेक्शन है, तो ये मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों Sony Sports Ten 3 हिंदी और Sony Sports Ten 5 पर इंग्लिश में लाइव देख सकते हैं।

भारत vs अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कहां देखें?

ज्यादातर क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर उलझन में हैं कि मैच जियोहॉटस्टार पर क्यों नहीं दिख रहा। असल में इस सीरीज के डिजिटल राइट्स किसी बड़े ओटीटी ऐप के पास नहीं हैं। आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें, तो मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर ये मुकाबला सिर्फ FanCode ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जा रहा है। फैनकोड पर मैच देखने के लिए नाममात्र का 'मैच पास' या सीरीज पास लेना होता है।

भारत-अफगानिस्तान फ्री स्कोर और लाइव कमेंट्री

अगर आप वीडियो स्ट्रीमिंग पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो अलग-अलग स्पोर्ट्स पोर्टल्स और गूगल पर बॉल-बाय-बॉल लाइव स्कोर और हिंदी ऑडियो कमेंट्री का आनंद पूरी तरह मुफ्त में ले सकते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!