
India vs Namibia Match Today: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस 6.30 बजे होगा। दोनों टीमें जीत के साथ ग्रुप-ए में खुद को मजबूत करना चाहती हैं। भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड के हाथों हार मिली थी। अगर आज टीम इंडिया जीत जाती है, तो ग्रुप टॉप पर पहुंच जाएगी। वहीं, नामीबिया इस मैच को जीतकर नंबर-2 पर पहुंच सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं टॉस जीतने वाली टीम के लिए बैटिंग या बॉलिंग क्या फेवर हो सकता है...
भारत को नामीबिया के मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं और उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। उनकी जगह विकेटकीपर संजू सैमसन टीम में शामिल हो सकते हैं। ईशान किशन के साथ वह ओपनिंग करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में 84 रन बनाकर अपना शानदार फॉर्म दिखाया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आज वापसी हो रही है। इंजरी से रिकवर होकर वह प्लेइंग-11 का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में टीम को अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज किसी एक के खेलने पर सस्पेंस है। पहले मैच में यूएसए के खिलाफ सिराज ने 3 और अर्शदीप ने 2 विकेट लिए थे।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। नामीबिया ने यहां पिछले मैच में केवल 156 रन बनाए थे, जिसे नीदरलैंड ने आसानी से 18 ओवर में हासिल कर लिया। आज भी बैटिंग पिच मिलने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। इसलिए अगर भारत टॉस जीतता है, तो पहले गेंदबाजी करना और फिर आसानी से रन बनाना टीम की प्लानिंग हो सकती है। वहीं नामीबिया भी इसी तरह की स्ट्रैटेजी अपनाने पर विचार कर रही होगी।
दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप से हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन मुकाबला शाम को होने के कारण मौसम ठंडा रहेगा। यह बैटिंग और गेंदबाजी दोनों टीमों के लिए ठीक रहेगा।
भारत
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज।
नामीबिया
जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जैन ग्रीन (विकेटकीपर), लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, मैक्स हिंगो, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज।
इसे भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कैसे होगा संभव?
इसे भी पढ़ें- Abhishek Sharma Hospitalise: क्या हुआ अभिषेक शर्मा को? क्यों हुए अस्पताल में भर्ती