
India vs New Zealand 1st ODI Live Streaming:क्रिकेट फैंस के लिए आज, 4 नवंबर की सुबह धमाकेदार होने वाली है। टी-20 सीरीज को 3-2 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया वनडे मैचों में न्यूजीलैंड को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे बड़ी बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी 50 ओवर के फॉर्मेट में वापस लौट आए हैं। मैच शुरू हो चुका है, लेकिन ये मैच जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर नहीं आ रहा है। मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव (SonyLIV) ऐप की जरूरत पड़ेगी, जिसका प्लान हर किसी के पास नहीं है। अब हर कोई मैच देखने के लिए जल्दबाजी में पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन खरीद रहा है। लेकिन रुकिए... कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे? अपना पैसा खर्च करने से पहले सिर्फ 1 मिनट निकालकर ये चेक कर लें कि कहीं आपके नंबर पर पहले से ही SonyLIV फ्री तो नहीं है। जानिए आपको क्या करना होगा...
मैच का दिन और तारीख: 4 नवंबर, बुधवार
टॉस का टाइम: सुबह ठीक 7:00 बजे (IST)
मैच कब शुरू होगा: सुबह 7:30 बजे (IST)
कहां खेला जा रहा: ईडन पार्क स्टेडियम, ऑकलैंड
टीवी पर लाइव कहां देखें: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल्स पर।
मोबाइल पर लाइव: SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर।
Jio यूजर्स ऐसे चेक करें
Airtel यूजर्स यहां करें चेक
Vi यूजर्स ऐसे चेक करें
Sony LIV ऐप में भी ऐसे चेक करें अपना सब्सक्रिप्शन
हर Jio, Airtel या Vi यूजर को फ्री Sony LIV सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। यह आपके रिचार्ज, पोस्टपेड या ब्रॉडबैंड प्लान पर निर्भर करता है। इसके अलावा, पार्टनर के जरिए मिलने वाला OTT एक्सेस उसी ऐप या प्लेटफॉर्म पर काम कर सकता है जहां कंपनी ने सुविधा दी है। इसलिए नया सब्सक्रिप्शन खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि उसमें लाइव स्पोर्ट्स और इस ODI मैच का एक्सेस शामिल है या नहीं।