IND vs NZ 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, जानें न्यूजीलैंड ने कितने रन बनाएं

Published : Nov 19, 2026, 11:21 AM IST
India vs NZ Test Score

सार

India vs New Zealand Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने 82 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जानिए पहले दिन का पूरा हाल।

IND vs NZ Day 1 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो गया है। पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 82 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स ने शानदार शतक लगाया, जबकि ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। आइए जानते हैं पहले दिन का पूरा हाल।

शुरुआत में लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की टीम

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम बिना खाता खोले आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओपनर डेवोन कॉनवे भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद हेनरी निकोल्स ने पारी को संभाला। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें लगातार विकेट गिरने की चुनौती का सामना करना पड़ा। रचिन रवींद्र 15 रन, डेरिल मिचेल 1 रन और टॉम ब्लंडेल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

हेनरी निकोल्स का शानदार शतक, ग्लेन फिलिप्स भी चमके

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 221 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। उनकी इस शतकीय पारी ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों से उबारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी उनका अच्छा साथ दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक फिलिप्स 182 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे। अब फैंस को उनके शतक का इंतजार है। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई पार्टनरशिप ने न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी।

और पढे़ं- IND vs NZ: आउट या नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाराज हुए शुभमन गिल, मैदान पर हुई बहस

जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 3 विकेट

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। लंबे समय बाद वापसी करने वाले बुमराह ने 17 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर डाले और 52 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। वहीं, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। उनके टीम में शामिल नहीं होने पर कुछ क्रिकेट दिग्गजों ने नाराजगी भी जाहिर की।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: आउट या नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाराज हुए शुभमन गिल, मैदान पर हुई बहस
IND vs NZ 1st Test: मैच से पहले फैंस ने की बड़ी भविष्यवाणी!बुमराह और गिल को लेकर कही ये बात