IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच

Published : Nov 07, 2026, 06:45 AM IST
IND vs NZ

सार

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा मैच SonyLIV पर लाइव आ रहा है। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो 100 रुपए से भी कम में मैच देख सकते हैं।

India vs New Zealand 2nd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। पहले मैच में टीम इंडिया ने कीवियों को बुरी तरह हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें वेलिंग्टन में होने वाले दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर पकड़ मजबूत करने पर हैं। इस सीरीज के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स सिर्फ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं, यानी मोबाइल पर मैच देखने के लिए SonyLIV ऐप की जरूरत होगी। लेकिन घबराइए मत, आपको SonyLIV का कोई महंगा वाला सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। आप Jio और Vi (वोडाफोन आइडिया) के सस्ते प्लान से भी 100 रुपए से भी कम में पूरा मैच लाइव एन्जॉय कर सकते हैं।

India vs New Zealand 2nd ODI: मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मैच का दिन: शनिवार, 7 नवंबर

कहां खेला जा रहा: हेनरी स्टेडियम, वेलिंग्टन

मैच का समय: सुबह 7:30 बजे

टॉस का समय: सुबह 7:00 बजे

टीवी पर कहां देखें: Sony Sports Network के चैनल्स पर

भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए Jio का सबसे सस्ता प्लान

अगर आपके पास रिलायंस जियो (Jio) का सिम है, तो आपको सिर्फ 77 रुपए खर्च करने हैं। 77 रुपए वाले इस प्लान में आपको 3GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा, जो मैच देखने के काम आएगा। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps हो जाएगी। इस पैक के साथ आपको 'JioTV' मोबाइल ऐप के जरिए 30 दिनों के लिए Sony LIV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानी सिर्फ 77 रुपए में डेटा भी और मैच भी।

भारत vs न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए Vi का सस्ता प्लान

अगर आप वोडाफोन-आइडिया ( Vodafone Idea) का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए भी 100 रुपए से कम में एक बेहतरीन ऑफर मौजूद है। ₹95 के प्लान (डेटा वाउचर) में आपको 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ 4GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। स 95 रुपए वाले रिचार्ज पर आपको 28 दिनों के लिए SonyLIV (Mobile-Only) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बस रिचार्ज कीजिए और SonyLIV ऐप डाउनलोड करके मजे से मैच देखिए।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए डिटेल्स jio.com और myvi.in से लिए गए हैं। टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स में समय-समय पर बदलाव कर सकती हैं। रिचार्ज करने से पहले कंपनी के आधिकारिक ऐप (MyJio या Vi App) पर OTT बेनिफिट्स और प्लान की मौजूदा डिटेल्स को एक बार जरूर कंफर्म कर लें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

New Zealand vs India 2nd ODI: गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी, क्या बारिश फिर बिगाडेगी खेल
Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?