Ind vs NZ 2nd T20: आखिरी 18 गेंदों का पूरा रोमांच, जब तिलक-नीतीश ने कीवी गेंदबाजों के छुड़ा दिए पसीने

Published : Oct 24, 2026, 05:02 PM IST
Ind vs NZ 2nd T20I

सार

Ind vs NZ 2nd T20 highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने हारी हुई बाजी जीत ली। 112 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने आखिरी 18 गेंदों में मैच पलट दिया?

India vs New Zealand 2nd T20: क्राइस्टचर्च के मैदान पर शनिवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। एक वक्त ऐसा था जब टीवी देख रहे फैंस ने उम्मीद छोड़ दी थी कि भारत ये मैच जीत पाएगा। लेकिन फिर तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मिलकर ऐसा गदर काटा कि कीवी टीम बस देखती रह गई। भारत ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया है और 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। आइए जानते हैं इस मैच में आखिर क्या हुआ और आखिरी तीन ओवरों यानी 18 गेंदों का रोमांच जब पूरा मैच भारत के पक्ष में पलट गया...

Ind vs NZ: 112 रन पर 6 विकेट... सबको लगा मैच गया!

न्यूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 181 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भारतीय बल्लेबाजों के लिए डेंजरस बन गए थे। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर हमारे 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर...सब धुरंधर आउट हो चुके थे। 15 ओवर खत्म होने वाले थे, स्कोरबोर्ड पर 112 रन थे और आधी से ज्यादा टीम (6 विकेट) आउट हो चुकी थी। यहां से भारत की हार पक्की लग रही थी।

फिर शुरू हुआ तिलक और नीतीश का 'सुपरहिट शो'

अब क्रीज पर तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों ने तय कर लिया है कि हार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और फिर जो हुआ, वो इतिहास बन गया। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पार्टनरशिप कर डाली। न्यूजीलैंड के गेंदबाज जो थोड़ी देर पहले तक शेर बने हुए थे, वो अब रन बचाने के लिए तरसने लगे।

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने कितने रन बनाए?

तिलक वर्मा: 26 गेंदों में नाबाद 51 रन (6 चौके, 1 छक्का)

नीतीश रेड्डी: 13 गेंदों में नाबाद 26 रन

भारत vs न्यूजीलैंड दूसरा टी20: आखिरी 18 गेंदों का पूरा रोमांच

18वां ओवर

मैच का असली रोमांच आखिरी के 3 ओवरों यानी 18 गेंदों में आया। भारत को तेज रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में नीतीश ने एक शानदार छक्का जड़ा और तिलक ने 2 चौके लगाए। इस ओवर से कुल 17 रन आए।

19वां ओवर

19वें ओवर में नाथन स्मिथ गेंदबाजी करने आए। तिलक वर्मा ने इस ओवर में कीवी बॉलर की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने 3 तगड़े चौके और 1 छक्का जड़कर ओवर से 18 रन निकाल लिए। अब मैच पूरी तरह भारत की मुट्ठी में था।

आखिरी ओवर की कहानी और वो विनिंग रन

अब आखिरी 6 गेंदों में भारत को सिर्फ 11 रन चाहिए थे। सारी टेंशन न्यूज़ीलैंड के बॉलर्स पर थी। ओवर लेकर आए जैकब डफी। पहली ही गेंद पर तिलक ने चौका जड़ दिया और सिर्फ 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दबाव में डफी ने एक गेंद वाइड भी फेंक दी। मैच अब एकदम करीब था, 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तभी पांचवीं गेंद पर नीतीश रेड्डी ने चालाकी से 2 रन दौड़ लिए और टीम इंडिया को एक यादगार जीत दिला दी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: 112 रन पर गिर गए थे 6 विकेट, फिर तिलक-नीतीश ने 30 गेंदों में पलट दिया हारा हुआ मैच!
रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, अभिषेक शर्मा ने T20 में रचा वो इतिहास जो दुनिया में कोई नहीं कर सका!