IND vs NZ 3rd T20: सिर्फ 1 मैच बाद ही कटा वैभव सूर्यवंशी का पत्ता? इस विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी!

Published : Oct 26, 2026, 08:56 AM IST
Vaibhav Sooryavanshi

सार

India vs New Zealand 3rd T20: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मंगलवार को खेला जाएगा। क्लीन स्वीप के इरादे से उतर रही टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।

IND vs NZ 3rd T20 Playing XI: न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया गजब की फॉर्म में है। शुरुआती दोनों टी20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के मैदान पर तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम का इरादा इस मैच को जीतकर कीवियों का उन्हीं के घर में सूपड़ा साफ यानी क्लीन स्वीप करने का होगा। हालांकि, इस मैच के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर टीम में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सस्पेंस है। जानिए प्लेइंग-11 में कौन अंदर आ रहा है और किसकी हो रही है छुट्टी...

IND vs NZ T20: सिर्फ 1 मैच खेलकर बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

दूसरे टी20 मैच में जब ईशान किशन चोटिल हुए, तो टीम मैनेजमेंट ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया। फैंस को इस युवा टैलेंट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वैभव नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तीसरे टी20 में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। उनकी जगह टीम में धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हो सकती है। ईशान इस साल टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके आने से टॉप-ऑर्डर की बैटिंग और भी मजबूत हो सकती है।

India vs New Zealand: 50 रन लुटाने वाले इस दिग्गज बॉलर की भी हो सकती है छुट्टी

सिर्फ बैटिंग ही नहीं, बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत फीका रहा है। भुवी ने पहले मैच में 49 रन लुटाए थे और शनिवार को हुए दूसरे मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में 50 रन देकर सिर्फ 1 विकेट निकाला। लगातार महंगे साबित होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार को तीसरे मैच से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव प्लेइंग-11 में लौट सकते हैं। मयंक ने पहले मैच में गेंदबाजी की थी, लेकिन दूसरे मैच में उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिला था। अब मयंक और प्रिंस दोनों एक साथ एक्शन में नजर आ सकते हैं।

भारत vs न्यूजीलैंड: बाकी खिलाड़ियों की जगह पक्की

टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। ऐसे में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, कप्तान श्रेयस अय्यर, नमन धीर और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का खेलना तय माना जा रहा है। स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल मोर्चा संभालेंगे। कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने के चांस ना के बराबर हैं।

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

अभिषेक शर्मा

ईशान किशन

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

तिलक वर्मा

नितीश कुमार रेड्डी

नमन धीर

अक्षर पटेल

प्रिंस यादव

अर्शदीप सिंह

मयंक यादव

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

लाइव मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिखाई औकात, इंग्लिश खिलाड़ी पर तान दिया बैट! देखें VIDEO
विराट अनुष्का पर चढ़ा भक्ति का रंग! कृष्णा दास के कीर्तन में हरि नाम जपते दिखे कपल