IND vs NZ 4th ODI: टीम इंडिया की ऐतिहासिक बेइज्जती! 'शेर' 89 रन पर ढेर, हार की 10 सबसे तगड़ी वजह

Published : Nov 13, 2026, 03:55 PM IST
Team India 244 Run Defeat

सार

India All Out 89 Runs: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया। 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 89 रन पर सिमट गई। मैट हेनरी के झटकों से भारत का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया, जिससे टीम उबर नहीं पाई।

IND vs NZ 4th ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए न्यूजीलैंड से आई यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है! जिस टीम इंडिया ने इस सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया था, वही टीम चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। नतीजा ऐसा कि भारतीय टीम 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई और न्यूजीलैंड ने 244 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह रही कि भारत के तीन बड़े बल्लेबाज—रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर—पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी संभल ही नहीं पाई।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के विल यंग ने 125 रन की शानदार पारी खेली। टिम सीफर्ट ने भी 58 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। भारतीय गेंदबाजों की गलतियां, फील्डिंग में चूक और बल्लेबाजों की नाकामी—इस हार की कहानी में कई बड़े मोड़ रहे।

लेकिन क्या सिर्फ टॉप ऑर्डर का फेल होना इस हार की वजह था? क्या भारतीय टीम की रणनीति में भी कोई कमी थी? और आखिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इस तरह घुटने टेकने पर कैसे मजबूर कर दिया?

आइए, इस वीडियो में समझते हैं भारत की इस शर्मनाक हार के पीछे की 10 सबसे बड़ी वजहें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 4th ODI: 334 रन का लक्ष्य भी नहीं हुआ हासिल, 89 पर ढेर हुई टीम इंडिया
IND vs NZ: रोहित शर्मा के 5 सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, कब-कब हुए फ्लॉप?