
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया की हालत बेहद खराब है। भारतीय टीम के 4 धुरंधर खिलाड़ी महज 9 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शून्य के स्कोर पर आउट किया। वहीं, गायकवाड़ महज 5 रन के स्कोर पर जैमिसन का शिकार बने। बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जिम्बाब्बे के नाम है। जानते हैं वनडे इतिहास के 10 सबसे कम स्कोर कब और किसके नाम हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों की सूची में श्रीलंका का नाम भी शामिल है। साल 2003 में कनाडा के खिलाफ श्रीलंका ने 36 रन बनाए थे। वहीं, साल 2001 में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ 38 रन पर सिमट गई थी। साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका की टीम सिर्फ 43 रन बना सकी थी। पाकिस्तान का नाम भी इसी स्कोर के साथ इस सूची में शामिल है। साल 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी टीम 43 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
| टीम | स्कोर | किसके खिलाफ | साल |
| जिम्बाब्बे | 35 रन | श्रीलंका | 2004 |
| अमेरिका | 35 रन | नेपाल | 2020 |
| कनाडा | 36 रन | श्रीलंका | 2003 |
| जिम्बाब्बे | 38 रन | श्रीलंका | 2001 |
| श्रीलंका | 43 रन | साउथ अफ्रीका | 2012 |
| पाकिस्तान | 43 रन | वेस्टइंडीज | 1993 |
| जिम्बाब्बे | 44 रन | बांग्लादेश | 2009 |
| भारत | 54 रन | श्रीलंका | 2000 |
| वेस्टइंडीज | 54 रन | इंग्लैंड | 2004 |
| श्रीलंका | 55 रन | वेस्टइंडीज | 1986 |
सबसे ज्यादा 3 बार लोएस्ट स्कोर पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड जिम्बाब्बे के नाम है। वहीं, श्रीलंका दो बार मिनिमम स्कोर पर आउट हो चुकी है। एक-एक बार पाकिस्तान और भारत भी वनडे के टॉप-10 सबसे कम स्कोर पर आउट होनेवाली टीमों में शामिल हो चुकी हैं।