IND vs NZ Live Streaming: SonyLIV का झंझट खत्म! यहां बिल्कुल फ्री आ रहा मैच, तुरंत लगाएं ये चैनल

Published : Nov 01, 2026, 11:52 AM IST
IND vs NZ

सार

IND vs NZ 5th T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड 5वां और आखिरी T20 मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। जानिए कैसे आप बिना SonyLIV सब्सक्रिप्शन के फ्री मैच देख सकते हैं।

India vs New Zealand Live Streaming: क्रिकेट फैंस के लिए संडे का दिन फुल एंटरटेनमेंट वाला होने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। ये शानदार मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क स्टेडियम में हो रहा है। वैसे तो ये मैच सोनी लिव (SonyLIV) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर आ रहा है, जहां आप हिंदी या इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास इनका सब्सक्रिप्शन नहीं है और आप मैच देखने के लिए फ्री वाला जुगाड़ खोज रहे हैं, तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिल्कुल फ्री में टीवी पर पूरा मैच देख सकते हैं। आइए जानते हैं कहां और कैसे...

भारत और न्यूजीलैंड मैच की डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड मैच की तारीख: रविवार, 1 नवंबर 2026

भारत और न्यूजीलैंड मैच कहां हो रहा है: सेडॉन पार्क, हैमिल्टन

भारत और न्यूजीलैंड मैच का टॉस कितने बजे होगा: दोपहर 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

भारत और न्यूजीलैंड मैच कब शुरू होगा: दोपहर 12:30 बजे से पहली गेंद फेंकी जाएगी

भारत और न्यूजीलैंड मैच कहां लाइव आ रहा है: सोनी लिव ऐप, वेबसाइट, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

भारत vs न्यूजीलैंड लाइव मैच बिल्कुल फ्री में कहां देखें?

भारत और कीवी टीम का मैच लाइव मैच देखने के लिए किसी भी ऐप पर पैसे खर्च करने की झंझट नहीं है। बस अपने आराम से सोफे पर बैठिए, टीवी का रिमोट उठाइए और सीधे डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल लगा लीजिए। भारत और न्यूजीलैंड का यह हाई-वोल्टेज मैच डीडी स्पोर्ट्स पर एकदम फ्री में लाइव दिखाया जा रहा है।

कैसा चल रहा है भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का हाल?

टीम इंडिया इस 5 मैचों की सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। हालांकि, ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 87 रन से बड़ी जीत हासिल की थी। उस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर आज पुरानी हार का बदला लेकर जीत के साथ सीरीज को खत्म करना चाहेंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 5th T20 Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का पांचवा T20 मैच?
IND vs NZ 5th T20I: सूर्यवंशी या सैमसन? कौन करेगा ओपन, मैच से पहले कैसी है पिच-प्लेइंग 11