IND vs NZ: आखिरी मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, कुलदीप और वैभव की होगी एंट्री?

Published : Nov 01, 2026, 09:00 AM IST
IND vs NZ 5th T20I

सार

India vs New Zealand 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

India Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में होगा। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आखिरी मुकाबले में टीम मैनेजमेंट कुछ नए खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है। इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती पर रहेंगी। दोनों ही टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन सीरीज के शुरुआती चार मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में सीरीज के आखिरी मैच में टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों को आजमा सकता है।

कुलदीप और वरुण की हो सकती है एंट्री

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को आखिरी टी20 मुकाबले में मौका मिल सकता है। दोनों गेंदबाज अपनी फिरकी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में उन्हें आजमाना चाहेगा, ताकि आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले उनकी फॉर्म और लय को परखा जा सके।

शिवम दुबे को मिल सकता है मौका

शिवम दुबे भी इस सीरीज में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। वह नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। नीतीश का प्रदर्शन चौथे टी20 मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उनके एक ओवर में 32 रन बना दिए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी वह ज्यादा योगदान नहीं दे सके। उन्होंने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट शिवम दुबे को मौका देने पर विचार कर सकता है।

भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा एक और मौका?

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी आखिरी मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने सीरीज के पहले तीन मैच खेले थे, लेकिन इस दौरान वह केवल एक विकेट ही हासिल कर पाए। इसके बाद उन्हें चौथे टी20 मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, सीरीज का आखिरी मुकाबला होने के कारण टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है। अब देखना होगा कि भुवनेश्वर की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है या नहीं।

और पढे़ं- IND vs NZ Live: Sony LIV पर ₹399 देने से पहले फोन की ये 1 चीज चेक कर लें, बिल्कुल FREE चलेगा मैच!

वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी नजरें

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी काफी चर्चा है। उन्होंने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन चौथे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब आखिरी मुकाबले में वैभव की वापसी हो सकती है। वह अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन या ईशान किशन में से किसी एक की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मयंक यादव और वरुण चक्रवर्ती।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 5th T20: फ्री में मैच देखने का पूरा जुगाड़? जानिए Jio, Airtel और Vi के 3 बेस्ट रिचार्ज प्लान
IND vs NZ: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी मैच? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका