IND vs NZ: दूसरे ODI में भारत की करारी हार, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से रौंदा; राहुल के शतक पर फिरा पानी

Published : Jan 14, 2026, 09:27 PM IST
India vs New Zealand 2nd ODI

सार

IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया को इस मुकाबले में करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। केएल राहुल की शानदार पारी पर पानी फिर गया है। 

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार दी है। निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में खेले गए इस मैच में कीवी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है। रन चेज में डेरिल मिशेल ने कमाल की शतकीय पारी खेली है। वहीं, विल यंग ने भी बल्ले से जबरदस्त योगदान दिया है। भारतीय टीम ने 285 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया। मेन इन ब्लू की गेंदबाजी और फील्डिंग इस मैच में काफी लचर नजर आई है।

केएल राहुल की शतकीय पारी बेकार

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए टीम इंडिया को न्योता दिया। जवाब में भारतीय टीम की पारी धीमी अंदाज में शुरू हुई। रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों काफी परेशान दिखे। इसी का नतीजा रहा, कि जैसे ही रन गति बढ़ी उसके बाद रोहित और गिल चलते बने। हालांकि, कप्तान शुभमन ने 56 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को मुश्किल परिस्थिति में छोड़ दिया। वहीं, केएल राहुल ने टीम को परेशानी से बाहर निकाला। उन्होंने 111 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्के मारे। उनके दम पर टीम इंडिया ने 284 का स्कोर बनाया।

और पढ़ें- हुस्न की मल्लिका हैं Daryl Mitchell की पत्नी, खूबसूरती के आगे हिरोइन भी फेल! देखें 5 धांसू PICS

विराट और अय्यर भी फ्लॉप

रोहित शर्मा के 24 रन पर आउट होने के बाद एकबार फिर सारी जिम्मेदारी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधे पर थी, लेकिन दोनों का बल्ला नहीं चला। पहले श्रेयस सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, उसके बाद किंग विराट भी 23 रनों का योगदान देकर पवेलियन की ओर चलते बने। कायल जेमिसन और क्रिस्टियन क्लार्क ने कमाल की गेंदबाजी करके दिखाया। क्लार्क ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया, जबकि लेनक्स, माइकल ब्रेसवेल, जेमिसन और फॉक्स को 1-1 सफलता मिली।

डेरिल मिशेल ने दिलाई जीत

285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की। दोनों ओपनर 46 रन पर आउट हो गए। बाद में पारी को डेरिल मिशेल और विल यंग ने संभाला। दोनों ने मिलकर 162 रनों की साझेदारी करके मैच का रुख मोड़ दिया। हालांकि, यंग 87 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन डेरिल अंत तक खड़े रह गए। उन्होंने लाजवाब शतक लगाया और भारतीय टीम से मैच छीन ली। उन्होंने 117 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

और पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली ने ढहा दिया न्यूजीलैंड का किला, टीम इंडिया की ऐसी जीत नहीं देखी होगी!

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल