
India Test Record in Christchurch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल मैदान पर खेला जाना है। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। हालांकि, क्राइस्टचर्च में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड अब तक अच्छा नहीं रहा है। भारत ने इस शहर में कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उसे अब तक एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने इस बार इतिहास बदलने की चुनौती होगी।
भारत ने क्राइस्टचर्च में अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें टीम इंडिया को 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। भारतीय टीम इस शहर में अब तक अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल नहीं कर पाई है।
क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल मैदान पर भारत ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
और पढे़ं- शुभमन गिल ने ICC से की बड़ी मांग, टेस्ट क्रिकेट में गेंद पर थूक लगाने की मिले अनुमति!
भारत की पहली पारी: 242 रन
न्यूजीलैंड की पहली पारी: 235 रन
भारत की दूसरी पारी: 124 रन
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी: 132/3 रन
इस मुकाबले में भारतीय टीम पहली पारी में 242 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में केवल 124 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह हैगले ओवल में भारत को अपनी पहली ही टेस्ट भिड़ंत में हार का सामना करना पड़ा था।
हैगले ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। जानकारी के अनुसार, कीवी टीम ने इस मैदान पर कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उसमें 9 में जीत 4 में हार और 2 मैच ड्रॉ रहे थे। इन आंकड़ों से पता चलता है कि न्यूजीलैंड को अपने घरेलू मैदान पर अच्छी सफलता मिली है।
क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल की पिच को आमतौर पर तेज गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। यहां की परिस्थितियां गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने में मदद कर सकती हैं।
कुल टेस्ट मैच: 66
भारत की जीत: 22
न्यूजीलैंड की जीत: 16
ड्रॉ: 28
इन आंकड़ों के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में भारत को न्यूजीलैंड के मुकाबले ज्यादा जीत मिली हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम को हमेशा कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है।