IND vs PAK Final Live Telecast: भारत-पाक मैच देखने के लिए Sony LIV का कौन सा प्लान लें? देखें पूरी लिस्ट

Published : Oct 02, 2026, 08:11 PM IST
Indian Cricket Tea

सार

How to Watch IND vs PAK Final Live: भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने के लिए Sony LIV का कौन सा प्लान लें? जानें सबसे सस्ते और महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान की पूरी डिटेल्स।

India vs Pakistan Live Streaming: शनिवार, 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। अगर आप इस महामुकाबले को अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो इसका आधिकारिक ब्रॉडकास्ट Sony LIV और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा। मैच देखने के लिए आपको अलग से महंगा सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत है या फिर आपका मौजूदा सिम रिचार्ज ही काम कर देगा? आइए जानते हैं सोनी लिव प्लान्स, जिससे आप कांटे की टक्कर वाला फाइनल देख सकते हैं...

IND vs PAK Final कब और कहां है?

मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान (मेंस क्रिकेट फाइनल, एशियन गेम्स 2026)

तारीख और दिन: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

समय: सुबह 10:00 बजे

टॉस: सुबह 9:30 बजे

मैदान: कोरोबो स्पोर्ट्स पार्क, निशिन (जापान)

टीवी प्रसारण: Sony Sports 1 (इंग्लिश), Sony Sports 3 (हिंदी)

लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप और वेबसाइट

भारत-पाकिस्तान फाइल Sony LIV पर कैसे देखें?

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो Sony LIV ऐप से IND vs PAK Final लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन में सोनी लिव ऐप खोलना होगा और ऐसा प्लान चुनना होगा जिसमें लाइव स्पोर्ट्स (Live Sports) की सुविधा शामिल हो। सोनी लिव की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, Mobile Only, LIV Premium Monthly और LIV Premium Yearly, तीनों प्लान में लाइव स्पोर्ट्स और टूर्नामेंट्स शामिल हैं। यानी सिर्फ मैच देखने के लिए अलग से कोई स्पोर्ट्स पैक लेने की जरूरत नहीं है।

Sony LIV का ₹399 वाला प्लान

अगर आप ज्यादा लंबा सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं, तो ₹399 वाला LIV Premium Monthly प्लान देख सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 1 महीने की है। इसमें लाइव स्पोर्ट्स के साथ सोनी लिव के शो, फिल्में और दूसरे कंटेंट भी मिलते हैं। Sony LIV के अनुसार, इस प्लान में स्पोर्ट्स और कुछ दूसरे कंटेंट पर विज्ञापन आ सकते हैं।

सोनी लिव ₹399 प्लान में क्या मिलेगा?

स्क्रीन सपोर्ट: एक समय में 1 स्क्रीन पर देख सकते हैं। मैक्सिमम 5 डिवाइस में लॉगिन की सुविधा।

वीडियो और ऑडियो क्वालिटी: 4K (UHD) तक वीडियो क्वालिटी और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट

खास बात: अगर आपको सिर्फ भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच या किसी खास सीरीज के लिए शॉर्ट-टर्म एक्सेस चाहिए, तो यह सबसे बजट-फ्रेंडली विकल्प है। इसे स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और मोबाइल किसी पर भी चलाया जा सकता है।

Sony LIV ₹699 Mobile Only Plan

ये प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो सिर्फ अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर ऑन-द-गो मैच और शोज देखना चाहते हैं। इसकी वैलिडिटी एक साल रहती है। इसमें लाइव स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। ये प्लान सिर्फ Android और iOS ऐप पर चलता है। इसे टीवी या लैपटॉप पर नहीं चलाया जा सकता है।

सोनी लिव ₹699 प्लान की खास बातें

स्क्रीन सपोर्ट: सिर्फ 1 डिवाइस (सिर्फ मोबाइल या टैबलेट)

वीडियो और ऑडियो क्वालिटी: 720p HD वीडियो और स्टीरियो 2.1 साउंड

Sony LIV ₹1499 वाला Premium Yearly Plan

पूरे साल भर के स्पोर्ट्स इवेंट्स, इंटरनेशनल क्रिकेट और ओरिजिनल्स देखने वाले परिवारों या मल्टी-स्क्रीन यूज़र्स के लिए ये सबसे वैल्यू-फॉर-मनी एनुअल प्लान है। इसकी वैलिडिटी 1 साल है। यानी एक साल तक बिना झंझट सोनी लिव पर आने वाले शोज, स्पोर्ट्स आप देख सकते हैं।

सोनी लिव ₹1499 प्लान में क्या मिलता है?

स्क्रीन सपोर्ट: एक साथ 2 स्क्रीन्स पर देखा जा सकता है। मैक्सिमम 5 डिवाइस में लॉगिन की सुविधा।

वीडियो और ऑडियो क्वालिटी: 4K (UHD) तक वीडियो क्वालिटी और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट

भारत vs पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने की कहानी

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने मैच की शुरुआत में ही दो विकेट लेकर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। बारिश के कारण यह मैच 13 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान ने 112 रन का लक्ष्य हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

Asian Games में पहली बार IND vs PAK Final

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर नई नहीं है, लेकिन एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत पिछली बार हांगझोऊ 2023 (Hangzhou 2023) में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड जीत चुका है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और अवेयरनेस के लिए है। इसमें दिए गए रिचार्ज प्लान्स, कीमतें, बेनिफिट्स और नियम सोनी लिव (Sony LIV) द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। किसी भी प्लान से रिचार्ज करने से पहले सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर ताजा ऑफर्स और नियम व शर्तें (T&C) जरूर चेक कर लें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल में हैंडशेक होगा या नहीं? मैच से पहले बड़ा सवाल
World Cup 2027: पाकिस्तान पर पार्थिव पटेल का तंज, बोले-'दूसरे राउंड तक तो पहुंच ही जाएंगे'